[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance फार्मेसी या बायोटेक्नोलॉजी? जानें 12वीं के बाद करियर के लिए कौन सा फील्ड है बेस्ट

फार्मेसी या बायोटेक्नोलॉजी? जानें 12वीं के बाद करियर के लिए कौन सा फील्ड है बेस्ट

0
फार्मेसी या बायोटेक्नोलॉजी? जानें 12वीं के बाद करियर के लिए कौन सा फील्ड है बेस्ट
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Pharmacy vs Biotechnology: आज के समय में हेल्थकेयर और साइंस से जुड़े कोर्स तेजी से फेमस हो रहे हैं. ऐसे में कई छात्र 12वीं के बाद यह सोचकर परेशान रहते हैं कि फार्मेसी चुनें या बायोटेक्नोलॉजी. दोनों ही फील्ड में अच्छा करियर और ग्रोथ है, लेकिन आपके इंटरेस्ट, स्किल और करियर गोल के हिसाब से सही विकल्प बदल सकता है. अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा ऑप्शन (Pharmacy vs Biotechnology) बेहतर हो सकता है. 

Pharmacy vs Biotechnology: दोनों में क्या अंतर है? 

  • फार्मेसी: यह पूरी तरह से दवाइयों का विज्ञान है. दवा कैसे बनती है, उसका शरीर पर क्या असर होता है, केमिकल कॉम्बिनेशन क्या होना चाहिए और उसे बाजार में कैसे बेचा जाता है, यह सब फार्मेसी में आता है. 
  • बायोटेक्नोलॉजी: यह बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी का मिक्स है. इसमें जीवित जीवों (जैसे बैक्टीरिया, सेल्स या पौधों) और जेनेटिक्स का यूज करके इंसानों के लिए नए प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. जैसे वैक्सीन बनाना, डीएनए टेस्टिंग, या फसलों की नई किस्में तैयार करना. 

फार्मेसी: सदाबहार फील्ड और तुरंत नौकरी की गारंटी 

करियर के विकल्पक्यों है बेहतर
नौकरी के तुरंत मौकेबी फार्मा या डी फार्मा करने के बाद सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में तुरंत जॉब मिल जाती है. 
बिजनेस का मौकाफार्मेसी करने के बाद आपको खुद का मेडिकल स्टोर या दवाइयों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोलने का सरकारी लाइसेंस मिल जाता है. 
शानदार जॉब प्रोफाइल्सआप ड्रग इंस्पेक्टर (सरकारी नौकरी), फार्मासिस्ट, या बड़ी कंपनियों में क्वालिटी कंट्रोलर बन सकते हैं. 

बायोटेक्नोलॉजी: रिसर्च और फ्यूचर की टेक्नोलॉजी 

करियर के विकल्पक्यों है बेहतर
फ्यूचरिस्टिक करियरआने वाला समय बायो-मेडिसिन, जीनोम एडिटिंग और कैंसर रिसर्च का है. इस फील्ड में आगे बढ़ने के स्कोप की कोई सीमा नहीं है. 
ग्लोबल डिमांडभारत के साथ-साथ विदेशों (जैसे अमेरिका, जर्मनी, यूके) में बायोटेक प्रोफेशनल्स की भारी मांग है और वहां पैकेज भी करोड़ों में मिलते हैं. 
विविधता (Diversity)आप सिर्फ हेल्थकेयर ही नहीं, बल्कि एग्रीकल्चर (खेती-किसानी), फूड प्रोसेसिंग और कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री में भी काम कर सकते हैं. 

आपके लिए कौन सा फील्ड सही है?

दोनों ही फील्ड (Pharmacy vs Biotechnology) अपनी-अपनी जगह बेहतरीन हैं, लेकिन आपको अपने इंटरेस्ट के हिसाब से चुनना चाहिए:

  • फार्मेसी कब चुनें: अगर आपको एक सुरक्षित करियर चाहिए, पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी या खुद का बिजनेस शुरू करना है और आपका झुकाव केमिस्ट्री तथा मेडिसिन की तरफ ज्यादा है. इसमें शुरुआती सैलरी अच्छी और स्टेबल होती है. 
  • बायोटेक्नोलॉजी कब चुनें: अगर आपको लैब वर्क, रिसर्च और खोज में गहरी रुचि है. अगर आप आगे चलकर एमटेक या पीएचडी करने और विदेशों में जाकर करियर बनाना है, तो बायोटेक सही रहेगा. 

यह भी पढ़ें: UPSC NDA और NA में क्या है अंतर? सेना में करियर बनाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel