[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance बिना डॉक्टर बने मेडिकल फील्ड में बनाएं शानदार करियर, मिलेगी मोटी सैलरी

बिना डॉक्टर बने मेडिकल फील्ड में बनाएं शानदार करियर, मिलेगी मोटी सैलरी

0
बिना डॉक्टर बने मेडिकल फील्ड में बनाएं शानदार करियर, मिलेगी मोटी सैलरी
सांकेतिक फोटो (Freepik)

Healthcare Analytics Course: आज के समय में हेल्थकेयर (Medical Sector) सिर्फ डॉक्टरों और दवाइयों तक सीमित नहीं रह गया है. अब इसमें टेक्नोलॉजी और डेटा का यूज बहुत तेजी से बढ़ रहा है. हॉस्पिटल, रिसर्च लैब्स और फार्मा कंपनियां हर दिन मरीजों का भारी मात्रा में डेटा इकट्ठा करती हैं. इस डेटा को समझकर मरीजों के इलाज को बेहतर बनाना और अस्पतालों के काम को आसान करना ही हेल्थकेयर एनालिटिक्स कहलाता है.

अगर आप मेडिकल, आईटी, या मैनेजमेंट फील्ड से हैं और इस उभरते हुए क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो हेल्थकेयर एनालिटिक्स में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा आपके लिए एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह कोर्स क्या है, इसमें क्या पढ़ाया जाता है और इसके बाद करियर के क्या मौके हैं.

क्या होता है PG Diploma in Healthcare Analytics?

यह एक साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स होता है, जिसे खासतौर पर हेल्थकेयर और डेटा साइंस को मिलाकर तैयार किया गया है. इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डेटा (जैसे मरीजों का रिकॉर्ड, बीमारियों के आंकड़े, और अस्पताल का खर्च) का एनालिसिस कैसे किया जाए.

इस कोर्स को करने के बाद आप डेटा की मदद से डॉक्टरों और अस्पतालों को यह बताने में मदद करते हैं कि किस बीमारी का इलाज कैसे बेहतर हो सकता है और हॉस्पिटल का मैनेजमेंट कैसे सुधारा जा सकता है.

कौन कर सकता है यह Healthcare Analytics Course?

इस कोर्स (Healthcare Analytics Course) की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें अलग-अलग बैकग्राउंड के छात्र आ सकते हैं. अगर आपने नीचे दी गई किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरी की है, तो आप इसके लिए योग्य हैं:

  • लाइफ साइंसेज और मेडिकल: MBBS, BDS, BPharma, नर्सिंग, या BSc (बायो/लाइफ साइंसेज) के छात्र.
  • टेक्नोलॉजी और मैथ्स: BTech, BCA, BSc (कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स, या मैथ्स) के छात्र.
  • मैनेजमेंट: BBA या हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के छात्र जिन्हें डेटा में रुचि हो.

आमतौर पर इस कोर्स में एडमिशन के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होना जरूरी होता है. कई इंस्टीट्यूट इसके लिए सीधा एडमिशन देते हैं, तो कुछ इंटरव्यू के आधार पर चुनते हैं.

करियर के मौके: कहां मिलेगी नौकरी?

हेल्थकेयर एनालिटिक्स का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इस कोर्स को करने के बाद नौकरियों की कोई कमी नहीं है. 

  • बड़े कॉर्पोरेट अस्पताल: अपोलो, फोर्टिस, मैक्स जैसे हॉस्पिटल्स में यहां आप मरीजों के डेटा और अस्पताल के ऑपरेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं.
  • फार्मास्युटिकल और ड्रग कंपनियां: दवाओं के असर और उनके क्लिनिकल ट्रायल के डेटा को एनालाइज करने के लिए.
  • हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां: क्लेम के डेटा को समझने और फ्रॉड (धोखाधड़ी) को रोकने के लिए एनालिस्ट की जरूरत होती है.
  • आईटी और टेक कंपनियां: TCS, Cognizant, Accenture जैसे हेल्थ सेक्टर के लिए सॉफ्टवेयर और ऐप्स बनाती हैं.

सैलरी और फ्यूचर स्कोप

शुरुआती तौर पर इस कोर्स (Healthcare Analytics Course) को पूरा करने के बाद एक फ्रेशर को सालाना 4 लाख से 7 लाख रुपये तक का पैकेज आसानी से मिल जाता है. जैसे-जैसे आपका अनुभव और डेटा टूल्स पर आपकी पकड़ बढ़ती है, यह सैलरी सालाना 12 से 15 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: फिनलैंड से पढ़ाई सस्ती या महंगी? जानिए टॉप यूनिवर्सिटीज और रहने की पूरी कॉस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel