[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance वकालत की राह में बढ़ाएं रफ्तार, घर बैठे करें ऑनलाइन लॉ सर्टिफिकेट कोर्स

वकालत की राह में बढ़ाएं रफ्तार, घर बैठे करें ऑनलाइन लॉ सर्टिफिकेट कोर्स

0
वकालत की राह में बढ़ाएं रफ्तार, घर बैठे करें ऑनलाइन लॉ सर्टिफिकेट कोर्स
NLIU Bhopal Certificate Course (सांकेतिक फोटो)

NLIU Bhopal Certificate Course: नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल (NLIU Bhopal) की तरफ से बहुत सारे ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं. इन कोर्स को NLIU Bhopal की तरफ से डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत चलाया जा रहा है. ये सभी कोर्स ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध हैं. आइए इन सर्टिफिकेट कोर्स (Certificate Course by NLIU Bhopal) के बारे में विस्तार से जानते हैं.

NLIU Bhopal Certificate Course: ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के नाम

Cyber Laws and Cyber Forensics: इस कोर्स में आपको साइबर कानून और साइबर फॉरेंसिक के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है. मतलब डिजिटल अपराध, हैकिंग, डेटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामलों में कानून कैसे काम करता है, यह सब सिखाया जाता है. इससे आप साइबर अपराध से जुड़े मामलों को समझ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कोर्ट में उसका सही इस्तेमाल कर सकते हैं.

Certificate Programme in Alternative Dispute Resolution: इस कोर्स में आप सीखेंगे कि विवादों को कोर्ट के बाहर कैसे सुलझाया जाता है. इसमें मेडिएशन, आर्बिट्रेशन और नेगोशिएशन की ट्रिक्स सिखाई जाती हैं. इससे आप समय और पैसा बचा सकते हैं और झगड़े जल्दी सुलझा सकते हैं. यह कोर्स वकीलों, लीगल प्रोफेशनल्स और बिजनेस लोगों के लिए बहुत मददगार है.

Labour Laws Certificate Course: इस कोर्स में आपको मजदूर कानून और कॉर्पोरेट लॉ के बारे में सिखाया जाता है. इसमें नौकरी, वेतन, श्रमिक अधिकार और यूनियनों से जुड़े नियम शामिल हैं. आप समझ सकते हैं कि कामगार और नियोक्ता दोनों के लिए कानून कैसे काम करता है और असली जिंदगी में इन कानूनों को कैसे लागू किया जा सकता है.

Data Privacy and Protection Law: आपको डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा कानून के बारे जानना है तो इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. इसमें बताया जाता है कि डिजिटल डेटा की सुरक्षा कैसे करनी है, GDPR क्या है और निजी जानकारी को सुरक्षित कैसे रखा जाता है.

Programme in Company Law: यह कोर्स कंपनी कानून और कॉर्पोरेट दुनिया के नियमों पर केंद्रित है. इसमें कंपनियों के नियम, गवर्नेंस, फाइनेंस, रिपोर्टिंग और कानूनी जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाता है. इससे आप कॉर्पोरेट सेक्टर में फैसले लेने में सक्षम बन सकते हैं और कानून की नजर से बिजनेस समझ सकते हैं.

कैसे लें एडमिशन?

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल (NLIU Bhopal) की तरफ से सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन लिए जाते हैं. इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nliu.ac.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर Distance Education के लिंक पर जाकर एडमिशन की डिटेल्स देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एमपी एसईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

वकील की पढ़ाई में कितना खर्च आता है

भारत में एलएलबी करने का खर्च कॉलेज और कोर्स के हिसाब से बदलता रहता है. सरकारी लॉ कॉलेज में फीस सालाना लगभग 10,000 रुप.ये से शुरू होती है, जबकि प्राइवेट कॉलेज में यह 5,00,000 तक जा सकती है.

LLB में क्या-क्या पढ़ना पड़ता है

एलएलबी में कई कानूनी विषय पढ़ाए जाते हैं जैसे अनुबंध कानून, आपराधिक कानून, नागरिक कानून, कॉर्पोरेट कानून, संवैधानिक कानून और संपत्ति कानून. यह कोर्स छात्रों को कानून की बुनियादी जानकारी देता है और उन्हें वकील, कानूनी सलाहकार या न्यायाधीश बनने के लिए तैयार करता है.

वकील बनने के लिए कौन-कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है

वकील बनने के लिए सबसे पहले 10+2 या ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करनी होती है. इसके बाद किसी मान्यता प्राप्त लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री लेनी होती है, जो 3 साल का या 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स हो सकता है.

कौन सी लॉ डिग्री सबसे आसान मानी जाती है

अगर आप कानून में बुनियादी ज्ञान लेना चाहते हैं, लेकिन वकील बनने की पूरी तैयारी नहीं करना चाहते, तो मास्टर ऑफ लीगल स्टडीज (MLS) सबसे आसान विकल्प है. यह प्रोग्राम पारंपरिक एलएलबी या जेडी की तुलना में कम चुनौतीपूर्ण होता है और पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है.

Previous article आपके सोशल मीडिया हैंडल की हो रही निगरानी, 133 एकाउंट राडार पर आये
Next article मान्यता ने राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में पाया दूसरा स्थान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel