[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance पासवर्ड से लेकर परमाणु तक, क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी का मास्टर्स कोर्स

पासवर्ड से लेकर परमाणु तक, क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी का मास्टर्स कोर्स

0
पासवर्ड से लेकर परमाणु तक, क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी का मास्टर्स कोर्स
MTech in Cryptology

MTech in Cryptology: एमटेक इन क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी एक खास दो साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम है. इसमें छात्रों को क्रिप्टोलॉजी और सूचना सुरक्षा (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) की गहरी जानकारी दी जाती है. इसमें क्लासिकल और मॉडर्न क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्क और कंप्यूटर सिक्योरिटी, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल होते है. इस कोर्स के बाद छात्र इंडस्ट्री में सूचना सुरक्षा से जुड़ी नौकरियों में जा सकते है, या फिर क्रिप्टोलॉजी में आगे पढ़ाई और रिसर्च कर सकते हैं.

MTech in Cryptology Eligibility: कौन कर सकता है ये कोर्स?

एमटेक इन क्रिप्टोलॉजी एंड सिक्योरिटी (MTech in Cryptology) में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, गणित या फिजिक्स जैसे संबंधित विषय में बैचलर डिग्री (बीटेक, बीई, बीएससी आदि) होना चाहिए. साथ ही, बैचलर में 50%- 55% अंक जरूरी होते हैं.

MTech in Cryptology Entrance Exams: कैसे लें एडमिशन?

  • ISI Admission Test (Indian Statistical Institute)
  • GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering)
  • NFSU Entrance Exam (National Forensic Sciences University)
  • SUAT (Sharda University Admission Test)
  • Manipal University Entrance Exam
  • TANCET (Tamil Nadu Common Entrance Test)
  • UPSEE (Uttar Pradesh State Entrance Examination)
  • CUET (Common University Entrance Test)
  • SRMJEEE (SRM Joint Engineering Entrance Examination)

MTech in Cryptology Top College: ये कॉलेज हैं बेस्ट

क्रम संख्याविश्वविद्यालय / संस्थान का नामस्थान
1इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट (ISI)कोलकाता
2भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्लीदिल्ली
3भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुरकानपुर
4अमृता विश्व विद्यापीठमअमृतपुरी
5MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU)पुणे
6नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) त्रिचीत्रिची
7REVA यूनिवर्सिटीबेंगलुरु

क्रिप्टोग्राफी और सिक्योरिटी के बाद सैलरी

एमटेक इन क्रिप्टोग्राफी और सिक्योरिटी करने के बाद भारत में सालाना वेतन 4.4 लाख से 31 लाख तक हो सकता है. एक क्रिप्टोग्राफी इंजीनियर का सैलरी 31 लाख होता है, जबकि क्रिप्टोग्राफिक एनालिस्ट की सैलरी लगभग 9 लाख होता है. यह सैलरी अनुभव, काम की जिम्मेदारी और कंपनी के अनुसार बदल सकता है और बड़ी टेक कंपनियां जैसे Dell, IBM और Intel बड़े पदों पर ज्यादा सैलरी देती हैं.

यह भी पढ़ें: 3 पैटर्न में पूछे जाएंगे GATE परीक्षा में सवाल, देखें नेगेटिव मार्किंग के नियम 

Previous article सरायकेला में आदिवासी समुदाय का बड़ा प्रदर्शन, कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग का किया विरोध
Next article Naagin 7 Teaser: नागिन 7 का नया टीजर जारी, बदले और रहस्य से भरपूर होगा नया सीजन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel