[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance मोबाइल ऐप डेवलपमेंट में है करियर का खजाना, करें ये टॉप कोर्स और बनें एक्सपर्ट

मोबाइल ऐप डेवलपमेंट में है करियर का खजाना, करें ये टॉप कोर्स और बनें एक्सपर्ट

0
मोबाइल ऐप डेवलपमेंट में है करियर का खजाना, करें ये टॉप कोर्स और बनें एक्सपर्ट
Mobile App Development Top Course

Mobile App Development Top Course: मोबाइल ऐप डेवलपमेंट आज के समय में बहुत तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है. जैसे – जैसे लोग स्मार्टफोन और टैबलेट ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं, वैसे ही कंपनियों और डेवलपर्स के लिए मोबाइल ऐप बनाना (Mobile App Development) जरूरी हो गया है. ऐप बनाना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें तकनीकी जानकारी, रचनात्मक सोच और यूजर की जरूरतों को समझना शामिल होता है. ऐप्स को एंड्रॉइड, iOS या ऐसे प्लेटफॉर्म्स से बनाया जाता है जो स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों पर चल सकें. जैसे फ्लटर और रिएक्ट नेटिव चाहे गेम, ऑनलाइन खरीदारी, हेल्थ या पढ़ाई के लिए हो, मोबाइल ऐप्स लोगों की जिंदगी को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं.

Mobile App Development की डिमांड क्यों?

आजकल ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन है इसलिए मोबाइल ऐप्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. इंटरनेट सस्ता और आसानी से उपलब्ध हो गया है, जिससे लोग हर काम मोबाइल ऐप से करने लगे हैं. ऑनलाइन शॉपिंग खाना मंगवाना पैसे भेजना और पढ़ाई करना अब ऐप्स के जरिए ही होता है. छोटे-बड़े सभी व्यवसाय अब डिजिटल हो रहे हैं और अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए मोबाइल ऐप बनवा रहे हैं.

युवा और स्टार्टअप्स मोबाइल ऐप डेवलपमेंट में काफी रुचि ले रहे हैं और इसे करियर के रूप में अपना रहे हैं. मोबाइल ऐप यूजर को तेज और आसान अनुभव देते हैं इसलिए लोग वेबसाइट की बजाय ऐप इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि मोबाइल ऐप डेवलपमेंट आज के समय में बहुत तेजी से बढ़ रहा है. मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट करने के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए.

Mobile App Development में कैसे लें एडमिशन?

इल ऐप डेवलपमेंट इतना जरूरी हो गया है कि कई टॉप रैंक के कॉलेज इसे फुल टाइम कोर्स में शामिल कर चुके हैं. बीटेक, बीएससी या बीई जैसे कोर्स में भी मोबाइल ऐप डेवलपमेंट टॉपिक के रूप में शामिल है. इन कोर्स मे एडमिशन लेने के लिए कुछ प्रवेश परीक्षाओं की डिटेल्स आगे देख सकते हैं.

मोबाइल ऐप डेवलपमेंट वाले फुल टाइम कोर्स को करने के लिए JEE Mains जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा देनी होती है. इसके अलावा, अगर आप किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय से कोर्स करना चाहते हैं, तो CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) देना होता है. कुछ प्राइवेट कॉलेज अपने-अपने स्तर पर भी एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं, जिनके माध्यम से वे छात्रों का चयन करते हैं.

अगर छात्र बिना किसी एग्जाम के मोबाइल ऐप डेवलपमेंट सीखना चाहते हैं, तो Coursera, UpGrad, Simplilearn, NIELIT जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी यह कोर्स उपलब्ध है, जहां आप सीधे रजिस्ट्रेशन करके सीख सकते हैं.

Subjects in Mobile App Development: इन विषयों की पढ़ाई

  • Programming Languages
  • App Design & UI/UX
  • Database Management
  • Mobile Operating Systems
  • API & Web Services
  • App Testing & Debugging
  • App Deployment
  • App Security Basics
  • Software Development Life Cycle (SDLC)
  • Cross-Platform Development

Top college for Mobile Application Development

क्रमांकसंस्थान का नामस्थान
1IIT मद्रासमद्रास (चेन्नई)
2IIT बॉम्बेमुंबई
3IIT खड़गपुरखड़गपुर
4IIIT हैदराबादहैदराबाद
5BITS पिलानीपिलानी
6VIT वेल्लोरवेल्लोर
7MIT-WPU पुणेपुणे
8अमेटी यूनिवर्सिटीविभिन्न स्थानों
9चंडीगढ़ यूनिवर्सिटीचंडीगढ़
10IGNOUनई दिल्ली (मुख्यालय)
11नालंदा ओपन यूनिवर्सिटीपटना

यह भी पढ़ें: ABCD भी सस्ती नहीं, नर्सरी की फीस 251000, पहला इंस्टॉलमेंट 74 हजार का

मोबाइल ऐप डेवलपमेंट Job Opportunities

  • ऐप डेवलपर (App Developer)
  • फ्रीलांसर (Freelancer)
  • यूआई/यूएक्स डिजाइनर (UI/UX Designer)
  • गेम डेवलपर (Game Developer)
  • फुल स्टैक डेवलपर (Full Stack Developer)
  • स्टार्टअप शुरू करना (Start Your Own Startup)
  • ऐप टेस्टिंग / क्यूए इंजीनियर (App Tester / QA Engineer)
  • डिजिटल मार्केटर (Digital Marketer)
  • ऑनलाइन ट्रेनर / यूट्यूबर

रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे

यह भी पढ़ें: School Fees: ABCD भी सस्ती नहीं, नर्सरी की फीस 251000, पहला इंस्टॉलमेंट 74 हजार का

Previous article बिहार के इस शहर में बनेगा देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर, बिना ब्रेक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, बेहद खास है पूरा प्रोजेक्ट
Next article Bihar Politics: अविश्वास प्रस्ताव के दिन कहां थीं? EOU के सवालों से घिरीं बीमा भारती, बोलीं- मुझे फंसाया गया है…
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel