[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance भारत से आधी फीस में करें MBBS, जानें क्यों है फिलीपींस बेस्ट ऑप्शन

भारत से आधी फीस में करें MBBS, जानें क्यों है फिलीपींस बेस्ट ऑप्शन

0
भारत से आधी फीस में करें MBBS, जानें क्यों है फिलीपींस बेस्ट ऑप्शन
MBBS in Philippines: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

MBBS in Philippines: आज के समय में भारत में मेडिकल की पढ़ाई हासिल करना लाखों स्टूडेंट्स का सपना होता है. लेकिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीमित सीटें और प्राइवेट कॉलेजों की बहुत ज्यादा फीस इस सपने को कठिन बना देती है.  हर साल लाखों छात्र NEET एग्जाम पास करते हैं, कम सीटों के कारण कई स्टूडेंट्स को मनचाहा कॉलेज नहीं मिल पाता. ऐसे में स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता विदेश में सस्ती और बेहतर मेडिकल एजुकेशन के विकल्प तलाशने लगते हैं. 

इन्हीं पॉपुलर ऑप्शन में से एक है फिलीपींस. यह देश इंडियन स्टूडेंट्स के बीच तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है.  यहां मेडिकल की पढ़ाई इंग्लिश मीडियम में होती है. फिलीपींस आज MBBS करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प बन चुका है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में इंडियन स्टूडेंट्स यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाते हैं. आइए जानते हैं कि फिलीपींस में एमबीबीएस (MBBS in Philippines) की पढ़ाई सस्ती क्यों है. 

MBBS in Philippines: फिलीपींस में एमबीबीएस की पढ़ाई सस्ती क्यों है ? 

फिलीपींस में एमबीबीएस सस्ती होने का मुख्य कारण है- 

कम ट्यूशन फीस

फिलीपींस के ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों की एनुअल फीस भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की तुलना में काफी कम होती है. लगभग  कुल खर्च 20 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकता है. यहां इंस्टॉलमेंट में फीस जमा करने की सुविधा भी मिलती है. 

रहने- खाने का खर्च कम 

फिलीपींस में रहने और खाने का खर्च यूरोप या अमेरिका जैसे देशों की तुलना में काफी कम है. हॉस्टल चार्ज किफायती होती है. इंडियन स्टूडेंट्स के लिए इंडियन मेस की फैसिलिटी भी उपलब्ध रहती है. 

इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई 

फिलीपींस में मेडिकल पढ़ाई (MBBS in Philippines) पूरी तरह इंग्लिश लैंग्वेज में होती है. अलग से नई भाषा सीखने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे इंडियन स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई समझना आसान होता है. 

एजुकेशन सिस्टम भारतीय पैटर्न से मिलती-जुलती

फिलीपींस की मेडिकल एजुकेशन सिस्टम अमेरिकी पैटर्न पर बेस्ड है, लेकिन इसका सिलेबस भारतीय छात्रों के लिए समझने लायक होता है.पहले BS (Pre-med) कोर्स, उसके बाद MD (Doctor of Medicine). भारत में MBBS के बराबर MD डिग्री मानी जाती है. 

NMC मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी

फिलीपींस के कई मेडिकल यूनिवर्सिटी भारत के नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की गाइडलाइंस के अनुसार मान्यता प्राप्त हैं. FMGE या NExT एग्जाम देकर भारत में प्रैक्टिस की जा सकती है. 

अधिक मेडिकल सीटें

फिलीपींस में मेडिकल (MBBS in Philippines) सीटों की संख्या भारत की तुलना में ज्यादा रहती है, जिससे एडमिशन प्रोसेस आसान हो जाती है. 

NEET अनिवार्य 

इंडियन स्टूडेंट्स के लिए NEET क्वालिफाई करना जरूरी है, लेकिन विदेश में एडमिशन के लिए भारत जितनी हाई  कट-ऑफ नहीं होती है. 

यह भी पढ़ें: मलेशिया से करें कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, कम खर्च में पाएं वर्ल्ड क्लास एजुकेशन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel