[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance MBA या PGDM कौन सा मैनेजमेंट कोर्स है बेस्ट? जानें फीस और जॉब ऑप्शन

MBA या PGDM कौन सा मैनेजमेंट कोर्स है बेस्ट? जानें फीस और जॉब ऑप्शन

0
MBA या PGDM कौन सा मैनेजमेंट कोर्स है बेस्ट? जानें फीस और जॉब ऑप्शन
मैनेजमेंट कोर्स के स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

MBA vs PGDM: मैनेजमेंट में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि MBA करें या PGDM. हर साल लाखों छात्र इस दुविधा में रहते हैं कि कौन सा कोर्स करने से बेहतर नौकरी और बेहतर भविष्य मिलेगा. इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए यह समझना जरूरी है कि MBA और PGDM में असली फर्क (MBA vs PGDM) क्या है और किस तरह के छात्रों के लिए कौन सा कोर्स ज्यादा सही साबित होता है.

MBA vs PGDM: क्या है दोनों कोर्स?

MBA यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक डिग्री कोर्स होता है, जिसे यूनिवर्सिटी और उनसे जुड़े कॉलेज कराते हैं. वहीं PGDM यानी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट एक डिप्लोमा कोर्स होता है, जिसे AICTE से मान्यता प्राप्त ऑटोनॉमस संस्थान संचालित करते हैं. नाम अलग होने के बावजूद दोनों का मकसद स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट के लिए तैयार करना होता है.

MBA की फीस और कुल खर्च

MBA की फीस आमतौर पर PGDM के मुकाबले (MBA vs PGDM) कम मानी जाती है. खासकर अगर कोई छात्र सरकारी या स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA करता है, तो दो साल की फीस 50 हजार से 3 लाख रुपये के बीच होती है. प्राइवेट यूनिवर्सिटी में MBA करने पर फीस बढ़ जाती है और यह 4 लाख से 8 लाख रुपये या उससे अधिक भी होती है.

PGDM की फीस क्यों होती है ज्यादा

PGDM कोर्स की फीस आमतौर पर ज्यादा होती है. टॉप PGDM कॉलेजों में दो साल की फीस 8 लाख से 20 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. इसकी मुख्य वजह यह है कि PGDM संस्थान इंडस्ट्री एक्सपोजर, लाइव प्रोजेक्ट, इंटरनेशनल विजिट, गेस्ट लेक्चर और कॉरपोरेट ट्रेनिंग पर ज्यादा खर्च करते हैं.

PGDM vs MBA जॉब ऑप्शन

  • HR मैनेजर या HR एग्जीक्यूटिव
  • मार्केटिंग मैनेजर
  • सेल्स मैनेजर
  • फाइनेंस एनालिस्ट
  • बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में ऑफिसर
  • ऑपरेशंस मैनेजर
  • बिजनेस एनालिस्ट
  • सरकारी विभाग में मैनेजमेंट पद
  • कॉलेज या यूनिवर्सिटी में लेक्चरर
  • PhD करने के बाद प्रोफेसर
  • मैनेजमेंट ट्रेनी
  • बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर
  • मार्केटिंग और ब्रांड मैनेजर
  • डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर
  • प्रोडक्ट मैनेजर

इन कोर्स को करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स प्राइवेट सेक्टर, MNC, स्टार्टअप, कंसल्टिंग फर्म और टेक कंपनियों में नौकरी करते हैं. यह कोर्स उन युवाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है जो फास्ट ग्रोथ और हाई पैकेज की तलाश में होते हैं.

सैलरी डिटेल्स

MBA करने के बाद शुरुआती सैलरी आमतौर पर 3 लाख से 6 लाख रुपये सालाना के बीच होती है, जो कॉलेज और स्पेशलाइजेशन पर निर्भर करती है. PGDM करने के बाद शुरुआती पैकेज कई मामलों में 4 लाख से 10 लाख रुपये सालाना तक भी पहुंच सकता है, खासकर अगर कॉलेज टॉप कैटेगरी का हो.

यह भी पढ़ें: IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब

Previous article सदर अस्पताल में बेहतर सुविधा देने का किया जा रहा प्रयास: सीएस
Next article यह यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि संस्कृति, सभ्यता व जीवन मूल्यों को जानने की यात्रा : साध्वी सुमन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel