[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance MBA या PGDM किसमें कमाई ज्यादा, कॉर्पोरेट जॉब की रेस में बेस्ट कौन

MBA या PGDM किसमें कमाई ज्यादा, कॉर्पोरेट जॉब की रेस में बेस्ट कौन

0
MBA या PGDM किसमें कमाई ज्यादा, कॉर्पोरेट जॉब की रेस में बेस्ट कौन
MBA vs PGDM (सांकेतिक फोटो)

MBA vs PGDM: अक्सर छात्र MBA और PGDM को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. ये दोनों ही कोर्स मैनेजमेंट और बिजनेस से जुड़ी स्किल्स सिखाते हैं. इन दोनों को करने के बाद आप बैंकिंग, कंसल्टिंग, मार्केटिंग, सेल्स, एचआर, फाइनेंस, सप्लाई चेन, और आईटी सेक्टर जैसी इंडस्ट्री में नौकरी पा सकते हैं. खास बात यह है कि PGDM ज्यादा प्रैक्टिकल ओरिएंटेड माना जाता है और इसमें कॉर्पोरेट की डिमांड के हिसाब से पढ़ाई होती है. वहीं MBA डिग्री यूनिवर्सिटी से मिलने के कारण ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में बराबर वैल्यू रखती है.

MBA vs PGDM में करियर ग्रोथ

करियर ग्रोथ की बात करें तो PGDM वाले स्टूडेंट्स अक्सर जल्दी इंडस्ट्री एक्सपोजर पा जाते हैं क्योंकि उनका कोर्स अपडेटेड और केस-स्टडी बेस्ड होता है. MBA वालों को भी करियर में शानदार ग्रोथ मिलती है लेकिन यह कॉलेज और यूनिवर्सिटी की ब्रांड वैल्यू पर निर्भर करता है. दोनों ही कोर्स करने के बाद शुरुआती सालों में पैकेज 6 से 12 लाख रुपये तक मिल सकता है और कुछ साल के अनुभव के बाद यह 20 से 30 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

जरूरी स्किल्स

MBA और PGDM दोनों ही स्टूडेंट्स को कई जरूरी स्किल्स सिखाते हैं. इनमें लीडरशिप, कम्युनिकेशन, टीम मैनेजमेंट, स्ट्रेटेजिक थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और डिसीजन मेकिंग स्किल्स सबसे अहम हैं. PGDM में प्रैक्टिकल नॉलेज और कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है. MBA में थ्योरी और रिसर्च का हिस्सा थोड़ा ज्यादा होता है. अगर आप रिसर्च या अकादमिक करियर में जाना चाहते हैं तो MBA ज्यादा फायदेमंद होगा.

MBA vs PGDM: दोनों कोर्स में मुख्य अंतर

पहलूMBAPGDM
फुल फॉर्मMaster of Business AdministrationPost Graduate Diploma in Management
प्रमाणपत्रयह यूनिवर्सिटी से डिग्री होती हैयह ऑटोनॉमस इंस्टिट्यूट्स से डिप्लोमा होता है
फोकसज्यादा थ्योरी और रिसर्च पर ध्यानज्यादा प्रैक्टिकल, केस स्टडी और इंडस्ट्री एक्सपोजर
कंट्रोलयूनिवर्सिटी और UGC द्वारा नियंत्रितAICTE द्वारा अप्रूव्ड
करियर विकल्परिसर्च, अकादमिक, सरकारी नौकरी और प्राइवेट सेक्टरकॉर्पोरेट, कंसल्टिंग, बिजनेस और इंडस्ट्री-फोकस्ड जॉब्स

MBA vs PGDM Top College: बेस्ट कॉलेजों के नाम

भारत में कई टॉप कॉलेज MBA और PGDM दोनों ऑफर करते हैं. MBA के लिए IIMs, FMS दिल्ली, JBIMS मुंबई और XLRI जैसे कॉलेज बेहद लोकप्रिय हैं. वहीं PGDM के लिए SP Jain, NMIMS, MDI गुरुग्राम और IMT गाजियाबाद जैसे इंस्टीट्यूट्स का नाम सबसे ऊपर आता है. सही कॉलेज का चुनाव आपकी पढ़ाई की क्वालिटी और करियर दोनों पर बड़ा असर डालता है.

एडमिशन प्रोसेस

दोनों कोर्स में एडमिशन पाने के लिए आपको CAT, XAT, MAT, CMAT या GMAT जैसी एंट्रेंस एग्जाम पास करनी पड़ती है. इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होता है. MBA में यूनिवर्सिटी का दखल ज्यादा रहता है जबकि PGDM देने वाले इंस्टिट्यूट्स खुद का सेलेक्शन प्रोसेस रखते हैं. इसलिए आपके रिजल्ट और परफॉर्मेंस दोनों ही मायने रखते हैं.

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी डिग्रियां, एक साल की फीस में खाली हो जाती है जेब

Previous article आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से लाभार्थी अभियान की टोली के साथ बूथ स्तर पर सम्मेलन पर जोर
Next article बरदेला में नहर में मिला युवक का शव, परिजनों को भू-विवाद में हत्या की आशंका
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel