[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Gap Year लेने का सोच रहे हैं? पहले समझ लें इसके फायदे और नुकसान

Gap Year लेने का सोच रहे हैं? पहले समझ लें इसके फायदे और नुकसान

0
Gap Year लेने का सोच रहे हैं? पहले समझ लें इसके फायदे और नुकसान
पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Is Gap Year Good or Bad: 12वीं के बाद या कॉलेज खत्म होने पर एक साल का ब्रेक लेना आजकल के युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. जब भी कोई छात्र पढ़ाई या करियर के बीच में ब्रेक लेने की सोचता है, तो उसके और उसके माता पिता के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है गैप ईयर (Is Gap Year Good or Bad) लेना सही है या गलत. क्या यह एक साल आपके भविष्य को संवार देगा या फिर आपको दूसरों से पीछे धकेल देगा. आइए जानते हैं. 

क्या होता है गैप ईयर?

कई लोग सोचते हैं कि गैप ईयर का मतलब है ‘पढ़ाई से भागना’ या ‘घर पर खाली बैठकर समय बर्बाद करना. लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह एक ऐसा समय होता है, जिसका यूज छात्र अपनी मर्जी से किसी खास मकसद को पूरा करने के लिए करते हैं.

यह उद्देश्य किसी बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम (जैसे UPSC, IIT, NEET, CAT) की तैयारी करना हो सकता है. साथ ही कोई नया स्किल सीखना हो सकता है, या फिर यह समझने के लिए हो सकता है कि आगे किस फील्ड में करियर बनाना है. 

Is Gap Year Good or Bad: गैप ईयर लेने के बड़े फायदे

अगर आप एक सही प्लानिंग के साथ ब्रेक लेते हैं, तो इसके कई बेहतरीन फायदे हो सकते हैं:

  • करियर को लेकर क्लेरिटी मिलना: कई बार छात्र बिना सोचे-समझे या दूसरों के दबाव में किसी भी कोर्स में एडमिशन ले लेते हैं और बाद में पछताते हैं. एक साल का ब्रेक आपको यह सोचने का पूरा मौका देता है कि आपकी असली रुचि किस चीज में है.
  • बिना किसी दबाव के ठोस तैयारी: भारत में कटऑफ और कॉम्पिटिशन का लेवल बहुत हाई है. ऐसे में कई छात्र बिना किसी कॉलेज या असाइनमेंट के दबाव के, पूरे फोकस के साथ एक साल सिर्फ अपनी तैयारी को देना चाहते हैं. इससे सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है.
  • नए स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज: इस एक साल में आप कोई प्रोफेशनल शॉर्ट-टर्म कोर्स कर सकते हैं, किसी जगह इंटर्नशिप कर सकते हैं या कोई नई भाषा सीख सकते हैं. यह सारी चीजें भविष्य में आपके रिज्यूमे को मजबूत बनाती हैं.
  • मेंटल बर्नआउट से राहत: लगातार सालों-साल बिना रुके पढ़ने के बाद कई बार छात्र दिमागी रूप से थक जाते हैं. एक छोटा सा ब्रेक उन्हें नई एनर्जी और नए नजरिए के साथ वापसी करने में मदद करता है.

Is Gap Year Good or Bad: गैप ईयर के नुकसान

  • फोकस और डिसिप्लिन खोने का डर: जब आपके पास रोज सुबह उठकर कॉलेज जाने या ऑफिस जाने की मजबूरी नहीं होती, तो इंसान धीरे-धीरे आलसी हो सकता है. अगर आप खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाते, तो पूरा साल सिर्फ सोशल मीडिया पर रील्स देखने या सोने में निकल जाता है.
  • पीयर प्रेशर और मानसिक तनाव: जब आप अपने दोस्तों को कॉलेज जाते या नई नौकरी शुरू करते देखते हैं, तो कभी-कभी अकेलेपन और हीनभावना का अहसास होने लगता है. इससे मानसिक तनाव और बढ़ जाते हैं.
  • भविष्य के इंटरव्यू में सवाल: कुछ कंपनियों या कॉलेजों में एडमिशन के वक्त ‘इयर गैप’ को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. अगर आपके पास इस बात का सही और ठोस जवाब नहीं है कि आपने उस पूरे साल में क्या काम किया, तो आपके करियर पर इसका गलत असर पड़ सकता है.

Is Gap Year Good or Bad: आपके लिए क्या सही है?

गैप ईयर लेने का फैसला कभी भी सिर्फ इसलिए न लें क्योंकि आपका कोई दोस्त ऐसा कर रहा है, या फिर आप सिर्फ आराम करना चाहते हैं. अगर आपके पास एक बेहतर प्लान है कि आप आने वाले दिनों में हर दिन क्या करने वाले हैं, तभी यह कदम उठाएं.

अगर आप सिर्फ पढ़ाई के डर से या कंफ्यूजन की वजह से ब्रेक ले रहे हैं, तो यह (Is Gap Year Good or Bad) फैसला गलत साबित हो सकता है. लेकिन अगर आप इस समय का उपयोग खुद को बेहतर बनाने, अपनी कमियों को दूर करने या किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: MBA PhD के बाद नया ट्रेंड, जानें क्या है DBA डिग्री जिसके बाद नाम के आगे लगेगा ‘Doctor’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel