[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 10 हजार रैंक पर कौन सा IIT और कौन सी ब्रांच मिल सकती है? यहां देखें पूरी डिटेल

10 हजार रैंक पर कौन सा IIT और कौन सी ब्रांच मिल सकती है? यहां देखें पूरी डिटेल

0
10 हजार रैंक पर कौन सा IIT और कौन सी ब्रांच मिल सकती है? यहां देखें पूरी डिटेल
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

IITs Admission Rank: JEE Advanced में अगर आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) करीब 10,000 के आसपास आती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपके पास IIT में एडमिशन का मौका अब भी बचा है. हालांकि इस रैंक पर टॉप ब्रांच जैसे CSE मिलना मुश्किल होता है, लेकिन कई IITs में कोर इंजीनियरिंग ब्रांच आसानी से मिल सकती हैं.

10,000 रैंक पर IITs में कौन सी ब्रांच मिल सकती है?

इस रैंक पर छात्रों को आमतौर पर ये ब्रांच मिलती हैं:

  • मेटलर्जिकल और मटेरियल्स इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • माइनिंग इंजीनियरिंग
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • केमिकल इंजीनियरिंग

10,000 रैंक में किस IIT में क्या मिल सकता है?

IIT खड़गपुर, IIT रुड़की: मेटलर्जिकल, सिविल, माइनिंग
IIT हैदराबाद: सिविल, मैटेरियल साइंस, मेटलर्जिकल
IIT गुवाहाटी: बायोसाइंस, बायोइंजीनियरिंग, केमिकल
IIT रोपड़, IIT जोधपुर: मैकेनिकल, मेटलर्जिकल
IIT मंडी, IIT भुवनेश्वर: सिविल, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग फिजिक्स
IIT पलक्कड़, IIT गोवा, IIT जम्मू: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कुछ जगह CSE (नए IITs में)
IIT (ISM) धनबाद: माइनिंग, मिनरल, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग

ये सभी अनुमान पिछले वर्षों के कटऑफ और ट्रेंड्स पर आधारित हैं. असली सीट अलॉटमेंट JoSAA काउंसलिंग के दौरान ही होता है. कैटेगरी (OBC/SC/ST/EWS) और जेंडर के अनुसार, हर साल ट्रेंड बदलते रहते हैं.

कैसे मिलता है IITs में एडमिशन?

IITs में एडमिशन के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Advanced परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जहां रैंक और च्वॉइस के आधार पर सीट अलॉट की जाती है. JoSAA के जरिए देशभर के IITs, NITs और अन्य टॉप टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- एडमिशन से पहले जान लें पिछले साल कितनी थी NIT Rourkela में CS की कटऑफ

Previous article जानें सदर अस्पताल के ओपीडी में किस विभाग में कौन बैठेंगे डॉक्टर
Next article Gaya News. मंदिरों में होने वाली आरती-पूजा में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनें 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel