[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance IIT पटना से बनिए AI एक्सपर्ट, 6 महीने के कोर्स में No Age Limit, Google और Microsoft के दिग्गज देंगे ट्रेनिंग

IIT पटना से बनिए AI एक्सपर्ट, 6 महीने के कोर्स में No Age Limit, Google और Microsoft के दिग्गज देंगे ट्रेनिंग

0
IIT पटना से बनिए AI एक्सपर्ट, 6 महीने के कोर्स में No Age Limit, Google और Microsoft के दिग्गज देंगे ट्रेनिंग
IIT Patna AI ML Course Details

IIT Patna AI ML Course: आज के तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. हर क्षेत्र में इसकी जरूरत महसूस की जा रही है. चाहे वह हेल्थकेयर हो, फाइनेंस, एजुकेशन या मैन्युफैक्चरिंग, AI का दायरा तेजी से फैल रहा है. ऐसे में अगर आप भविष्य के लिहाज से एक स्मार्ट करियर बनाना चाहते हैं, तो IIT Patna द्वारा पेश किया गया AI कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

AI क्यों है जरूरी?

आने वाला दौर डेटा और ऑटोमेशन का है. हर छोटी-बड़ी कंपनी अपने निर्णयों को बेहतर बनाने के लिए AI का सहारा ले रही है. AI न केवल कार्यों को ऑटोमेट करता है बल्कि इसमें तेजी और सटीकता भी होती है . वहीं मशीन लर्निंग सिस्टम को समय के साथ बेहतर बनाती है. ऐसे में AI और ML में विशेषज्ञता रखने वाले प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है.

IIT Patna AI Course: आईआईटी पटना में एआई कोर्स

IIT Patna, जो भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है, ने प्रोफेशनल्स और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक 6 महीने का AI कोर्स शुरू किया है. यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो फुल-टाइम नौकरी या पढ़ाई के साथ-साथ AI सीखना चाहते हैं.

फैकल्टी और ट्रेनर्स की खासियत

इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंडस्ट्री लीडिंग फैकल्टी है. कोर्स में पढ़ाने वाले अधिकतर ट्रेनर्स Google, Amazon, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं. ये एक्सपर्ट्स न सिर्फ सिद्धांत पढ़ाते हैं, बल्कि अपने अनुभवों के आधार पर छात्रों को रियल वर्ल्ड समस्याओं का समाधान भी सिखाते हैं. इससे छात्रों को इंडस्ट्री में क्या चल रहा है, इसकी भी अच्छी समझ मिलती है.

IIT Patna AI Course Details यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

IIT Patna AI ML Course Modules: 6 मॉड्यूल्स में होगा कोर्स

मॉड्यूल का नामअवधिमुख्य विषयवस्तु
Fundamentals of Generative AI and LLMs4 सप्ताहजनरेटिव AI की मूलभूत समझ, GPT जैसे मॉडल और भाषा मॉडल्स की कार्यप्रणाली
Multi-Modal AI3 सप्ताहटेक्स्ट, इमेज, वॉइस जैसे मल्टी-मोड इनपुट्स के साथ काम करने की ट्रेनिंग
AI Automation and Productivity4 सप्ताहकार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न टूल्स से ऑटोमेशन की ट्रेनिंग
AI Agents Implementation3 सप्ताहAI आधारित एजेंट्स और चैटबॉट्स बनाना, जो यूजर से संवाद कर सकें
AI App Building4 सप्ताहमोबाइल और वेब आधारित प्रैक्टिकल AI एप्लिकेशन बनाना
Domain Applications & Career4 सप्ताहविभिन्न इंडस्ट्री में AI के उपयोग और करियर के अवसरों पर फोकस

लास्ट में दो हफ्ते का Capstone Project है जिसमें किसी कंपनी के साथ प्रोजेक्ट वर्क पर काम करने का मौका मिलेगा. इसमें छात्र किसी वास्तविक कंपनी के साथ लाइव प्रोजेक्ट पर काम करते हैं. इससे उन्हें इंडस्ट्री का अनुभव मिलता है और पोर्टफोलियो भी मजबूत होता है. यह प्रोजेक्ट कोर्स का सबसे व्यावहारिक और अहम हिस्सा है.

Generative AI for Professionals Certificate: एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट

इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्रों को “Generative AI for Professionals” नामक प्रमाण पत्र IIT Patna की ओर से प्रदान किया जाएगा . यह सर्टिफिकेट न केवल आपके स्किल को मान्यता देता है, बल्कि नौकरी पाने में भी मददगार साबित होता है . इसके लिए छात्रों को कैंपस में आकर मूल्यांकन और प्रमाणपत्र ग्रहण करना होता है.

AI ML Course Eligibility: कौन कर सकता है ये कोर्स?

इस कोर्स को कोई भी 12वीं पास उम्मीदवार कर सकता है. इसके लिए किसी भी तरह की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है. यदि आप तकनीक में रुचि रखते हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. छात्र, प्रोफेशनल्स या करियर बदलने की सोच रहे व्यक्ति सभी इसके लिए पात्र हैं.

Iit Patna Ai Ml Course
Iit पटना से बनिए ai एक्सपर्ट, 6 महीने के कोर्स में no age limit, google और microsoft के दिग्गज देंगे ट्रेनिंग 3

Online AI Course: पूरी तरह ऑनलाइन कोर्स

इस कोर्स को आप पूरी तरह ऑनलाइन कर सकते हैं. इससे छात्रों को लचीलापन मिलता है और वे अपनी सुविधा के अनुसार सीख सकते हैं. साथ ही, अगर आप चाहें तो बीच में IIT Patna कैंपस विजिट कर सकते हैं ताकि ऑफलाइन ट्रेनिंग और नेटवर्किंग का भी अनुभव मिल सके.

कितनी है फीस?

आईआईटी पटना की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस कोर्स की कुल फीस 74,999 रुपये है. इसे एक साथ भरने की जरूरत नहीं है. IIT पटना की तरफ से EMI की सुविधा भी मिलती है. इससे आर्थिक बोझ कम होता है और कोर्स अधिक सुलभ बनता है. कोर्स की पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cep.iitp.ac.in पर जाना होगा.

ये भी पढ़ें: IIT से करें 11 महीने का AI कोर्स, Google-माइक्रोसॉफ्ट में जॉब पाने का मौका

Previous article DU Gargi College CUTOFF 2025: डीयू के गर्गी कॉलेज में कितने CUET स्कोर पर Admission मिलेगा? देखें कटऑफ
Next article DU Admission After CUET 2025: क्या है DU North Campus और South Campus में फर्क? नहीं जानते होंगे आप!
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel