[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance IIT मंडी ने लॉन्च किए 3 नए BTech कोर्स, JoSAA काउंसलिंग से पहले जानें ये डिटेल्स

IIT मंडी ने लॉन्च किए 3 नए BTech कोर्स, JoSAA काउंसलिंग से पहले जानें ये डिटेल्स

0
IIT मंडी ने लॉन्च किए 3 नए BTech कोर्स, JoSAA काउंसलिंग से पहले जानें ये डिटेल्स
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)

IIT Mandi new courses: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले और JoSAA काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए IIT Mandi ने नई अपडेट दी है. संस्थान ने आने वाले नए सेशन (2026-27) से तीन नए एडवांस्ड अंडरग्रेजुएट BTech प्रोग्राम शुरू करने की बात कही है.

इन कोर्सेज को आज के दौर की आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इनमें कोर इंजीनियरिंग के साथ-साथ डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा.

IIT Mandi new courses: BTech इन क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग

क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में फ्यूचर इंजीनियर्स को तैयार करने के लिए यह कोर्स शुरू किया गया है. इसके तहत छात्रों को क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम कम्युनिकेशन, सेंसिंग, एडवांस्ड मटेरियल और हार्डवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाएगी. इस कोर्स के सिलेबस में कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भी शामिल किया गया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र देश की सुरक्षा, क्वांटम हार्डवेयर डेवलपमेंट और सुपरकम्प्यूटिंग जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में अपना शानदार करियर बना सकेंगे.

IIT Mandi new courses: BTech इन एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स

यह कोर्स खेती-किसानी की पुरानी तकनीकों को भविष्य के मॉडर्न साइंस से जोड़ता है और कैसे इसका इस्तेमाल करना है ये भी सिखाता है. इसमें कृषि इंजीनियरिंग की बुनियादी बातों के साथ-साथ AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग (ML), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), रिमोट सेंसिंग और डेटा एनालिटिक्स सिखाया जाएगा. छात्रों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाएगा बल्कि लैब ट्रेनिंग, फील्ड वर्क, इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स के जरिए इक्स्पर्मेनल लर्निंग दिया जाएगा. इसके लिए कई एग्री-टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी भी की गई है. इस कोर्स का लक्ष्य ऐसे एक्सपर्ट्स तैयार करना है जो देश में डिजिटल खेती और इको फ्रेंडली खेती को बढ़ावा दे सकें.

IIT Mandi new courses: BTech इन केमिकल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स

स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज के तहत शुरू किया गया यह कोर्स पुराने केमिकल इंजीनियरिंग का एक नया और डिजिटल रूप है. इसमें छात्र केमिकल इंजीनियरिंग के साथ-साथ कंप्यूटेशनल मॉडलिंग, प्रोसेस सिमुलेशन और डेटा साइंस की बारीकियां सीखेंगे. इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. छात्र मुख्य पढ़ाई के साथ-साथ किसी भी अन्य स्ट्रीम (जैसे- ह्यूमैनिटीज, साइंस, मैनेजमेंट या कोई अन्य इंजीनियरिंग ब्रांच) में माइनर या डबल मेजर की पढ़ाई कर सकते हैं. इससे उनके लिए नौकरी के रास्ते काफी सारे हो जाएंगे.

JoSAA काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों के लिए क्यों जरूरी है यह खबर?

चूंकि ये कोर्सेज इसी सेशन से शुरू हो रहे हैं इसलिए JoSAA काउंसलिंग के दौरान चॉइस फिलिंग करते समय छात्र इन नए विकल्पों को चुन सकते हैं.ये इंटरडिसीप्लिनरी कोर्सेज छात्रों को सिर्फ थ्योरी तक सीमित न रखकर सीधे इंडस्ट्री के काम के काबिल बनाएंगे.

इन तीनों नए कोर्सेज के सिलेबस, सीटों की संख्या और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT कानपुर ने शुरू किया JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क, छात्रों को कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के लिए करेगा गाइड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel