[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance IIT कानपुर का 4 साल का डिग्री कोर्स, JEE Advanced नहीं होगा जरूरी

IIT कानपुर का 4 साल का डिग्री कोर्स, JEE Advanced नहीं होगा जरूरी

0
IIT कानपुर का 4 साल का डिग्री कोर्स, JEE Advanced नहीं होगा जरूरी
IIT कानपुर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Kanpur Cyber Security Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने साइबर सुरक्षा के फील्ड में एक नए कोर्स की शुरुआत की है. दिलचस्प बात ये है कि इस कोर्स के लिए जेईई एडवांस परीक्षा की जरूरत नहीं है. IIT कानपुर ने 4 साल के इस ग्रजुएशन कोर्स को लेकर नोटिस भी जारी की है.

4 साल का कोर्स, JEE Advanced की नहीं है जरूरत

जारी नोटिस के अनुसार, संस्थान साइबर सिक्योरिटी में 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम B Cyber शुरू करने जा रहा है. यह देश में अपनी तरह का पहला अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसे तेजी से बढ़ते साइबर सुरक्षा क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. कोर्स में स्टूडेंट को अकैडमिक पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी.

कैसे मिलेगा एडमिशन?

सबसे बड़ी बात कि इस कोर्स में एडमिशन JEE Advanced के जरिए नहीं बल्कि JEE Mains के जरिए मिलेगा. साथ ही एक टेस्ट के जरिए साइबर फील्ड में स्टूडेंट्स के पहले के प्रोजेक्ट, काम और नॉलेज का आंका जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • JEE Main में शामिल हुए उम्मीदवार
  • साइबर सिक्योरिटी में रुचि रखने वाले छात्र
  • साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट, प्रतियोगिताओं या कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है
  • लास्ट सेलेक्शन संस्थान की विशेष परीक्षा के आधार पर होगा

इन टॉपिक्स की मिलेगी जानकारी

  • साइबर सिक्योरिटी के बारे में
  • डिजिटल सिस्टम और डेटा की सुरक्षा (Digital System Protection)
  • नेटवर्क सिक्योरिटी और सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम
  • एथिकल हैकिंग और पेनिट्रेशन टेस्टिंग
  • साइबर हमलों की पहचान और उनसे बचाव के तरीके
  • क्रिप्टोग्राफी (Cryptography) और डेटा एन्क्रिप्शन तकनीक
  • क्लाउड सिक्योरिटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा
  • साइबर फॉरेंसिक्स और डिजिटल जांच
  • साइबर जोखिम प्रबंधन (Cyber Risk Management)

संस्थान ने कहा तैयार करेंगे साइबर एक्सपर्ट

IIT Kanpur संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर हमलों और डेटा सुरक्षा से जुड़े जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में उद्योग और सरकारी संस्थानों को साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट क जरूरत पड़ती है. IIT कानपुर का यह नया कार्यक्रम छात्रों को इसी फील्ड में एक्सपर्ट में बनने में मदद करेगा. कैंडिडेट्स को स्ट्रॉन्ग टेक्निकल बेस, रिसर्च और इंडस्ट्री एक्सपोजर आदि की सुविधा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- IIIT रांची में MTech और PhD के लिए एडमिशन शुरू, जानें कब है लास्ट डेट

Previous article बच्चों को सीने से लगाकर भावुक हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फोटोज ने जीता फैंस का दिल
Next article सीवान में बंद रेलवे फाटक को तेजी से पार कर रहा था मैजिक चालक, गेट का बूम तोड़ा, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel