[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance IIT जोधपुर में BS इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग का नया कोर्स लॉन्च, हाई-डिमांड जॉब्स के लिए करेगा तैयार

IIT जोधपुर में BS इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग का नया कोर्स लॉन्च, हाई-डिमांड जॉब्स के लिए करेगा तैयार

0
IIT जोधपुर में BS इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग का नया कोर्स लॉन्च, हाई-डिमांड जॉब्स के लिए करेगा तैयार
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)

IIT Jodhpur New Course : IIT जोधपुर के गणित विभाग ने सेशन 2026-27 के लिए एक नया और विशेष चार-वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बैचलर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है. यह प्रोग्राम थ्योरिटिकल गणित और मॉडर्न कंप्यूटर विज्ञान के सिद्धांतों को एक साथ जोड़कर तैयार किया गया है.

कोर्स में एडमिशन और सीटें

कुल सीटें: इस प्रोग्राम में केवल 40 सीटें ही रखी गई हैं ताकि छात्रों को एक फोकस्ड और हाई-क्वालिटी लर्निंग एनवायरनमेंट मिल सके. सीटें बेहद कम होने के कारण इसमें कम्पटीशन काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है.

प्रवेश प्रक्रिया: इस कोर्स में दाखिला पूरी तरह से JEE Advanced 2026 की मेरिट के आधार पर होगा.क्वालिफाई करने वाले छात्र इसे JoSAA काउंसलिंग की अपनी चॉइस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

IIT Jodhpur New Course को लेकर शेयर किया पोस्ट

इस कोर्स में क्या पढ़ाया जाएगा?

चार साल के इस सफर में छात्रों को मुख्य रूप से 5 बड़े क्षेत्रों में एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी:

  • शुद्ध और व्यावहारिक गणित
  • एल्गोरिदम डिजाइन
  • प्रोग्रामिंग
  • डेटा एनालिटिक्स
  • कंप्यूटेशनल मॉडलिंग

करियर के अवसर

आज के ग्लोबल जॉब मार्केट में गणित और कंप्यूटिंग दोनों क्षेत्रों की समझ रखने वाले प्रोफेशनल्स की भारी मांग है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र कई हाई-डिमांड सेक्टर्स में शानदार करियर बना सकते हैं जैसे की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और क्वांटिटेटिव एनालिसिस सेक्टर्स में.

यह भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam 2026: पटना के सभी कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद, अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel