[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance बिना JEE एडवांस के मिलेगा IIT दिल्ली में एडमिशन, शुरू हुआ AI कोर्स का दूसरा बैच 

बिना JEE एडवांस के मिलेगा IIT दिल्ली में एडमिशन, शुरू हुआ AI कोर्स का दूसरा बैच 

0
बिना JEE एडवांस के मिलेगा IIT दिल्ली में एडमिशन, शुरू हुआ AI कोर्स का दूसरा बैच 
IIT दिल्ली (PC-फ्रीपिक)

IIT Delhi AI Course: आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से करना चाहते हैं पढ़ाई तो आपके लिए सुनहरा मौका है. IIT Delhi ने Continuing Education Programme (CEP) ने Executive Programme for AI in Healthcare का दूसरा बैच लॉन्च कर दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. कैंडिडेट्स 30 जुलाई 2026 से पहले अप्लाई कर लें. संस्थान ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है.

IIT Delhi ने शेयर की जानकारी

IIT Delhi ने X पर किए एक पोस्ट में शेयर किया है कि संस्थान ने AI in Healthcare प्रोग्राम के दूसरे ब्रांच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही संस्थान ने इस प्रोग्राम से जुड़ी सभी जानकारी शेयर की है.

क्या है यह प्रोग्राम?

IIT Delhi के इस एक्जीक्यूटिव लेवल प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को हेल्थकेयर इंडस्ट्री में AI के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी. डाटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी के इंटीग्रेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस प्रोग्राम का उद्देश्य प्रोफेशनल्स को हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन में एक्सपर्ट बनाना है, ताकि वे फ्यूचर की डिजिटल हेल्थ सर्विसेज में बेहतर योगदान दे सकें.

अप्लाई करने के लिए जरूरी डिटेल

  • प्रोग्राम: Executive Programme for AI in Healthcare (Batch 2)
  • संस्थान: IIT Delhi (CEP)
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • लास्ट डेट: 30 जुलाई 2026
  • Class Schedule- शनिवार: शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक, रविवार: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • कोई भी ग्रेजुएट प्रोफेशनल आवेदन कर सकता है
  • उम्मीदवार इंडस्ट्री या एकेडमिक सेक्टर से जुड़ा होना चाहिए
  • AI in Healthcare से संबंधित फील्ड में काम करने का अनुभव या इंटरेस्ट रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए

आवेदन कैसे करें?

IIT Delhi के इस प्रोग्राम के ceppay.iitd.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. सबसे पहले आपको नाम, फोन नंबर और ईमेल डालकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद फॉर्म भरें. आईआईटी दिल्ली का यह प्रोग्राम उन प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो AI और हेल्थकेयर के फील्ड में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं. यह कोर्स फ्यूचर की टेक्नोलॉजी आधारित हेल्थ सिस्टम के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से

Previous article खगड़िया में आज भी कई इलाकों में रहेगी बिजली गुल, केबल बदलने के लिए विभाग ने जारी किया शेड्यूल
Next article लखीसराय के मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में उमड़ती है आस्था, मंगलवार और शनिवार को जुटते हैं हजारों श्रद्धालु
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel