[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance IIM Ranchi 2025: अब मिड-टर्म एग्जाम नहीं, ‘Working with AI (Y)’ से होगी स्टूडेंट्स की Evaluation

IIM Ranchi 2025: अब मिड-टर्म एग्जाम नहीं, ‘Working with AI (Y)’ से होगी स्टूडेंट्स की Evaluation

0
IIM Ranchi 2025: अब मिड-टर्म एग्जाम नहीं, ‘Working with AI (Y)’ से होगी स्टूडेंट्स की Evaluation
IIM Ranchi 2025

IIM Ranchi 2025: देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक IIM Ranchi ने मैनेजमेंट एजुकेशन की दुनिया में एक नया और बेहद प्रभावशाली कदम उठाया है. अब यहां पारंपरिक मिड-टर्म एग्जाम नहीं होंगे. उनकी जगह छात्रों का मूल्यांकन AI आधारित बिजनेस प्रोजेक्ट्स के माध्यम से किया जाएगा. इस पूरी पहल को नाम दिया गया है – “Y” यानी “Working with AI” Project. इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ढूंढने की क्षमता देना है.

IIM Ranchi 2025: क्या है ‘Working with AI (Y)’ प्रोजेक्ट?

  • इस प्रोजेक्ट के तहत छात्रों को लिखित परीक्षा की जगह बिजनेस केस स्टडी प्रोजेक्ट दिए जाएंगे.
  • ये केस स्टडी असली भी हो सकती हैं और काल्पनिक भी, जिनका समाधान AI टूल्स से करना होगा.
  • छात्र को खुद समस्या की पहचान करनी होगी और फिर अपने हिसाब से AI टूल्स का इस्तेमाल करना होगा.
  • प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद, प्रोफेसर छात्रों की तार्किक, नैतिक और प्रैक्टिकल सोच के आधार पर मूल्यांकन करेंगे.

यह भी पढ़ें- UP Board Supplementary Result 2025 Out: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले देखें

IIM Ranchi 2025: इंडस्ट्री की मांग के अनुसार शिक्षा

संस्थान के डायरेक्टर प्रो दीपक श्रीवास्तव, प्रो तनुश्री दत्ता (डीन एकेडमिक्स), प्रो गौरव मनोहर माराठे (SEDC चेयरपर्सन) ने बताया कि IIM Ranchi अब सिर्फ AI को समझाने पर नहीं, AI के साथ काम करना सिखाने पर जोर दे रहा है. छात्रों को सिखाया जा रहा है कि कौन-सा AI टूल कब और कैसे उपयोग करना है. वे यह भी सीख रहे हैं कि AI टूल्स की सीमाएं क्या हैं और उनसे संवाद कैसे बेहतर किया जा सकता है. इसका मकसद है इंसान और तकनीक के बीच सामंजस्य स्थापित करके बेहतर निर्णय लेना.

IIM Ranchi 2025: नए अटेंडेंस रूल्स और छात्रों की जिम्मेदारी

  • अब IIM Ranchi में अनिवार्य अटेंडेंस की शर्त हटा दी गई है.
  • उसकी जगह छात्रों को स्किल डेवलेपमेंट गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी जा रही है.
  • इससे न केवल क्लास अटेंडेंस में सुधार हुआ है, बल्कि छात्रों में जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ी है.

IIM Ranchi 2025: अब ये ट्रेंड

  • केवल मिड-टर्म परीक्षा प्रणाली में बदलाव हुआ है.
  • फाइनल एग्जाम्स अब भी पारंपरिक पेन-पेपर मोड में ही होंगे.
  • हाइब्रिड लर्निंग से छात्रों में थ्योरी, क्रिएटिव थिंकिंग और टेक्निकल नॉलेज तीनों का विकास होगा.

इसे भी पढ़ें- CBSE Important Notice 2025: सीबीएसई का बड़ा निर्णय, Board Exam Attendance को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस देखें छात्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel