[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance कम बजट में टॉपर बनने का फॉर्मूला, ऐसे करें स्मार्ट पढ़ाई

कम बजट में टॉपर बनने का फॉर्मूला, ऐसे करें स्मार्ट पढ़ाई

0
कम बजट में टॉपर बनने का फॉर्मूला, ऐसे करें स्मार्ट पढ़ाई
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

How to Study in Low Budget: प्राइवेट कॉलेजों की लाखों की फीस और बड़े शहरों में रहने-खाने का खर्च देखकर अक्सर कई होनहार स्टूडेंट पीछे हट जाते हैं. कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं जो कम बजट में भी टॉप कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आप कैसे कम खर्च में (How to Study in Low Budget) अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं. 

How to Study in Low Budget: महंगी किताबों की जगह अपनाएं ये तरीका

हर साल नई किताबें खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है.  ऐसे में आप सेकेंड हैंड बुक्स ले सकते हैं या अपने सीनियर्स से किताबें मांग सकते हैं. इसके अलावा, आजकल इंटरनेट पर बहुत सारी किताबें PDF में फ्री मिल जाती है.  लाइब्रेरी भी एक बेहतरीन ऑप्शन है जहां आप बिना पैसे खर्च किए पढ़ सकते हैं. 

How to Study in Low Budget: ऑनलाइन स्टडी का पूरा फायदा उठाएं

आज इंटरनेट पर पढ़ाई के लिए ढेरों फ्री प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं.  YouTube, फ्री ऐप्स और वेबसाइट्स पर आपको हर सब्जेक्ट की क्लास मिल जाएगी. इससे कोचिंग का खर्च काफी हद तक बचाया जा सकता है. बस जरूरी है कि आप सही चैनल और कंटेंट चुनें और नियमित पढ़ाई करें. 

स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं का लाभ लें

सरकार और कई इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप देती हैं. अगर आपकी पढ़ाई अच्छी है या आप किसी खास कैटेगरी में आते हैं, तो आपको फाइनेंशियल हेल्प मिल सकती है. इसके लिए समय-समय पर फॉर्म भरते रहें. 

सही कॉलेज का सिलेक्शन करें

हर अच्छा कॉलेज महंगा हो, ये जरूरी नहीं है. कई सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी कम फीस में अच्छी पढ़ाई देते हैं. एडमिशन लेते समय सिर्फ नाम नहीं, बल्कि फीस और सुविधाओं को भी ध्यान में रखें.  सही रिसर्च करने से आप कम खर्च में बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं. 

नोट्स खुद बनाएं

बाजार से महंगे नोट्स खरीदने के बजाय खुद नोट्स बनाएं. इससे पैसे भी बचेंगे और आपकी पढ़ाई भी मजबूत होगी. जब आप खुद लिखते हैं, तो चीजें ज्यादा अच्छे से समझ आती हैं. 

टाइम मैनेजमेंट है सबसे जरूरी

कम पैसे में पढ़ाई करने के लिए सही प्लानिंग बहुत जरूरी है. टाइम टेबल बनाएं और उसी के अनुसार पढ़ाई करें. जब आप सही समय पर पढ़ते हैं, तो बार-बार कोचिंग या ट्यूशन की जरूरत नहीं पड़ती है. 

यह भी पढ़ें: टॉपर बनना है? तो फॉलो करें ये प्रैक्टिकल टाइम टेबल टिप्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel