[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance टॉपर बनना है? तो फॉलो करें ये प्रैक्टिकल टाइम टेबल टिप्स

टॉपर बनना है? तो फॉलो करें ये प्रैक्टिकल टाइम टेबल टिप्स

0
टॉपर बनना है? तो फॉलो करें ये प्रैक्टिकल टाइम टेबल टिप्स
सांकेतिक फोटो (Freepik)

Study Timetable Tips: अक्सर हम जोश-जोश में एक ऐसा टाइम टेबल बना लेते हैं जिसे फॉलो करना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं होता. असल में समस्या टाइम टेबल बनाने में नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से डिजाइन करने और निभाने में होती है. अगर टाइम टेबल आपके रूटीन के हिसाब से नहीं है, तो वो ज्यादा दिन चल नहीं पाएगा. इसलिए जरूरी है ऐसा टाइम टेबल बनाना जो प्रैक्टिकल हो और जिसे आप रोज फॉलो कर सकें. 

Study Timetable Tips: अपनी आदत और रूटीन को समझें

सबसे पहले ये समझें कि आप कब सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. कुछ लोग सुबह जल्दी उठकर बेहतर पढ़ते हैं, तो कुछ रात में ज्यादा फोकस कर पाते हैं.  खुद की बॉडी क्लॉक को पहचानकर उसी हिसाब से पढ़ाई का समय तय करें. अगर आप अपनी आदत के खिलाफ टाइम टेबल बनाएंगे, तो उसे निभाना मुश्किल हो जाएगा. 

Study Timetable Tips: छोटे-छोटे टारगेट सेट करें

एक ही दिन में बहुत ज्यादा पढ़ाई करने का प्लान मत बनाइए.  इससे जल्दी थकान होती है और मोटिवेशन भी गिरता है. हर दिन के लिए छोटे-छोटे टारगेट रखें, जैसे एक चैप्टर खत्म करना, कुछ सवाल सॉल्व करना या रिवीजन करना. जब छोटे टारगेट पूरे होते हैं, तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है. 

Study Timetable Tips: पढ़ाई और ब्रेक का सही बैलेंस रखें

लगातार घंटों पढ़ने से दिमाग थक जाता है और याद भी कम रहता है.  इसलिए टाइम टेबल में ब्रेक जरूर शामिल करें. आप 50 मिनट पढ़ाई और 10 मिनट ब्रेक का फॉर्मूला अपना सकते हैं.  इससे आपका फोकस बना रहेगा और आप ज्यादा देर तक पढ़ पाएंगे. 

मुश्किल सब्जेक्ट को सही समय दें

जो विषय आपको कठिन लगता है, उसे उस समय पढ़ें जब आपका दिमाग सबसे ज्यादा फ्रेश हो. अगर आप सुबह ज्यादा एक्टिव हैं, तो सुबह हार्ड सब्जेक्ट को पढ़ें. आसान विषयों को बाद के समय के लिए रख सकते हैं. 

रिवीजन को नजरअंदाज न करें

कई स्टूडेंट सिर्फ नया पढ़ने पर ध्यान देते हैं और रिवीजन भूल जाते हैं. लेकिन असली सीख रिवीजन से ही होती है. टाइम टेबल में हर दिन थोड़ा समय पुराने टॉपिक्स को दोहराने के लिए जरूर रखें. इससे चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं. 

फ्लेक्सिबल टाइम टेबल बनाएं

बहुत हार्ड टाइम टेबल बनाने से आप जल्दी बोर हो सकते हैं या किसी दिन मिस होने पर पूरा प्लान बिगड़ सकता है. इसलिए थोड़ा फ्लेक्सिबल रहें. अगर किसी दिन आप टाइम टेबल फॉलो नहीं कर पाए, तो खुद को दोष देने की बजाय अगले दिन से फिर शुरू करें. 

डिस्ट्रैक्शन से दूर रहें

पढ़ाई के समय मोबाइल, सोशल मीडिया और टीवी सबसे बड़े दुश्मन होते हैं.  कोशिश करें कि पढ़ते समय फोन दूर रखें. एक शांत और साफ जगह पर पढ़ाई करें ताकि आपका ध्यान भटके नहीं. 

consistency है सबसे जरूरी

कोई भी टाइम टेबल तभी काम करता है जब आप उसे लगातार फॉलो करें. एक-दो दिन का जोश काम नहीं आएगा, असली फर्क रोज की मेहनत से पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति में क्या बदला? जानें कोडिंग, इंटर्नशिप और कॉलेज एग्जिट के नए नियम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel