[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 12वीं के बाद इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर कैसे बनें? जानें 3 आसान रास्ते

12वीं के बाद इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर कैसे बनें? जानें 3 आसान रास्ते

0
12वीं के बाद इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर कैसे बनें? जानें 3 आसान रास्ते
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

How to Join Indian Air Force: भारत की वायुसेना यानी एयर फोर्स में ऑफिसर बनना कई युवाओं का सपना होता है. यूनिफॉर्म, सम्मान, अच्छी सैलरी और देश सेवा का मौका, ये सब मिलकर इस करियर को खास बनाते हैं. अगर आप भी एयर फोर्स में ऑफिसर (How to Join Indian Air Force) बनने का सपना देख रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि इसके लिए कौन-कौन से रास्ते हैं और तैयारी कैसे करनी चाहिए. 

एयरफोर्स में ऑफिसर बनने के 3 मुख्य रास्ते

वायुसेना में ऑफिसर रैंक पर एंट्री करने के मुख्य रूप से तीन रास्ते हैं. आप अपनी पढ़ाई के लेवल के हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं:

1. एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) 

अगर आप 12वीं में हैं या 12वीं पास कर चुके हैं, तो यह आपके लिए सबसे पहला और बेहतरीन मौका है. 12वीं में आपके पास फिजिक्स और मैथ विषय होने जरूरी हैं. फॉर्म भरते समय आपकी उम्र 16.5 से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए. UPSC साल में दो बार यह परीक्षा कंडक्ट करता है.

2. कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS Exam)

जो छात्र कॉलेज के फाइनल ईयर में हैं या अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं, तो वे यह एग्जाम दे सकते हैं. अगर आपको फ्लाइंग ब्रांच में जाना है, तो ग्रेजुएशन के साथ-साथ 12वीं में फिजिक्स और मैथ होना जरूरी है. या फिर आपके पास बीटेक (BTech) की डिग्री होनी चाहिए. इसके लिए उम्र सीमा 20 से 24 साल के बीच होती है. यह परीक्षा भी UPSC द्वारा साल में दो बार कराई जाती है.

3. AFCAT (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) 

ग्रेजुएशन के बाद एयरफोर्स में ऑफिसर (How to Join Indian Air Force) बनने का यह सबसे अच्छा तरीका है. इसके जरिए आप तीन अलग-अलग ब्रांच में जा सकते हैं – फ्लाइंग ब्रांच, टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच.ग्रेजुएशन में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए और 12वीं में मैथ व फिजिक्स होना जरूरी है.फ्लाइंग ब्रांच के लिए 20 से 24 साल और ग्राउंड ड्यूटी के लिए 20 से 26 साल तक की उम्र के युवा अप्लाई कर सकते हैं.

How to Join Indian Air Force: सिलेक्शन प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको NDA, CDS या AFCAT की लिखित परीक्षा पास करनी होती है. इसमें जनरल नॉलेज, इंग्लिश, मैथ और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं.
  • लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको 5 दिनों के कड़े इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जिसे SSB कहते हैं. यहां आपकी पर्सनैलिटी, लीडरशिप क्वालिटी, मानसिक मजबूती और टीम वर्क को परखा जाता है.
  • अगर आपने फ्लाइंग ब्रांच (पायलट बनने) के लिए चुना है, तो आपको CPSS टेस्ट पास करना होगा. यह टेस्ट जिंदगी में सिर्फ एक बार देने का मौका मिलता है.
  • इंटरव्यू पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट होता है. उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है, जिसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए एयरफोर्स एकेडमी भेजा जाता है.

यह भी पढ़ें: इस बार CS या IT नहीं, इन खास ब्रांच की चमकेगी किस्मत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel