[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance डिग्री के साथ एक्सपीरियंस भी, जानें फ्रेशर्स के लिए इंटर्नशिप पाने का सक्सेस मंत्र

डिग्री के साथ एक्सपीरियंस भी, जानें फ्रेशर्स के लिए इंटर्नशिप पाने का सक्सेस मंत्र

0
डिग्री के साथ एक्सपीरियंस भी, जानें फ्रेशर्स के लिए इंटर्नशिप पाने का सक्सेस मंत्र
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

How to get Internship for Freshers: आज के समय में सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है. कंपनियों को ऐसे लोग चाहिए जिनके पास काम का थोड़ा एक्सपिरियंस हो. यहीं पर इंटर्नशिप (Internship) की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है. अगर आप कॉलेज में हैं या अभी-अभी पास आउट हुए हैं, तो एक अच्छी इंटर्नशिप आपके करियर की नींव रख सकती है. फ्रेशर्स के लिए इंटर्नशिप पाने का एक कंप्लीट प्लान (How to get Internship for Freshers) नीचे दिया गया है. 

How to get Internship for Freshers:

1. अपना ‘फील्ड’ चुनें और स्किल पर काम करें

इंटर्नशिप ढूंढने से पहले यह तय करें कि आप किस फील्ड में जाना चाहते हैं.  क्या आप ग्राफिक डिजाइनिंग करना चाहते हैं, कोडिंग में रुचि है, या फिर डिजिटल मार्केटिंग आपको पसंद है. एक बार फील्ड तय हो जाए, तो उससे जुड़ी बेसिक स्किल्स सीखें. आज के दौर में यूट्यूब, कोर्सेरा (Coursera) और उडेमी (Udemy) जैसे प्लेटफॉर्म्स से आप घर बैठे फ्री में बहुत कुछ सीख सकते हैं. 

2. एक प्रोफेशनल ‘रिज्यूमे’ और ‘लिंक्डइन’ प्रोफाइल बनाएं

आपका रिज्यूमे आपका पहला इम्प्रेशन होता है. इसे साफ-सुथरा रखें और अपनी स्किल्स, प्रोजेक्ट्स और अगर किसी इंस्टीट्यूट में वॉलिंटियरिंग की है, तो उसे जरूर लिखें. इसके साथ ही LinkedIn पर अपनी एक प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाएं. अपनी फोटो लगाएं, अपनी स्किल्स लिखें और अपनी पसंद की कंपनियों के लोगों के साथ जुड़ना (Connect) शुरू करें. लिंक्डइन आज के समय में इंटर्नशिप पाने का सबसे बड़ा जरिया है. 

3. पोर्टफोलियो और छोटे प्रोजेक्ट्स तैयार करें

अगर आप राइटर हैं, तो कुछ आर्टिकल्स लिखें. अगर आप डिजाइनर हैं, तो अपनी बनाई हुई डिजाइन्स का एक फोल्डर (Portfolio) तैयार करें. ये छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स कंपनियों को यकीन दिलाते हैं कि आप उनके काम के हैं. 

4. सही प्लेटफॉर्म्स का यूज करें

इंटर्नशिप (How to get Internship for Freshers) ढूंढने के लिए सही वेबसाइट्स पर जाएं. भारत में कुछ बेहतरीन प्लेटफॉर्म्स हैं:

  • Internshala: यहां फ्रेशर्स के लिए हजारों इंटर्नशिप उपलब्ध हैं. 
  • LinkedIn Jobs: यहां आप सीधे कंपनी के एचआर (HR) से संपर्क कर सकते हैं. 
  • Naukri.com: यहां भी इंटर्नशिप के अलग सेक्शन होते हैं. 
  • Indeed: यह भी एक इंटर्नशिप के लिए अच्छा ऑप्शन है. 

5. नेटवर्किंग का जादू

कभी-कभी जो इंटर्नशिप वेबसाइट पर नहीं दिखती, वो नेटवर्किंग से मिल जाती है. अपने सीनियर्स से बात करें, उनसे पूछें कि उन्होंने कहाँ इंटर्नशिप की थी. आप अपनी पसंद की कंपनी के मैनेजर को एक ईमेल या लिंक्डइन मैसेज भेज सकते हैं. 

6. पेड या अनपेड इंटर्नशिप: क्या चुनें?

एक फ्रेशर के तौर पर शुरुआत में पैसों से ज्यादा सीखने पर ध्यान देना चाहिए. अगर कोई बड़ी कंपनी आपको बहुत कुछ सिखा रही है लेकिन पैसे कम दे रही है या नहीं दे रही है, तो उसे सीखने के नज़रिए से हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है BSc बायोटेक्नोलॉजी, जानें कोर्स डिटेल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel