[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BEd के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? यहां देखें पूरा प्रोसेस

BEd के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? यहां देखें पूरा प्रोसेस

0
BEd के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? यहां देखें पूरा प्रोसेस
टीचर की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Government Teacher after BEd: अगर आपने BEd (बैचलर ऑफ एजुकेशन) पूरा कर लिया है, तो आपके सामने सरकारी नौकरी के कई अच्छे मौके होते हैं. खासकर टीचिंग लाइन में करियर बनाने के लिए BEd बहुत जरूरी डिग्री मानी जाती है. लेकिन सिर्फ डिग्री लेने से काम नहीं चलता, सही एग्जाम और प्रोसेस की जानकारी होना भी जरूरी है. आइए जानते हैं कि बीएड के बाद सरकारी नौकरी (Government Teacher after BEd) कैसे मिलती है. साथ ही क्या योग्यता होनी चाहिए. 

Government Teacher after BEd: TET/ CTET पास करें

BEd के बाद गवर्नमेंट टीचर बनने के लिए TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) या CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करना जरूरी होता है. अगर आप केंद्र सरकार के स्कूलों जैसे KVS या NVS में जाना चाहते हैं, तो CTET पास करना होगा. TET हर राज्य अलग-अलग कराता है (जैसे बिहार TET, यूपी TET). इन परीक्षाओं को पास करने के बाद ही आप सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए योग्य माने जाते हैं. 

टीचर बनने के अलग-अलग लेवल

  • TGT (Trained Graduate Teacher): यह क्लास 6 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं. इसके लिए BEd के साथ ग्रेजुएशन और TET (Paper 2) पास होना जरूरी है. 
  • PGT (Post Graduate Teacher): पीजीटी टीचर  क्लास 11 और 12 के बच्चों को पढ़ाते हैं.  इसके लिए आपके पास मास्टर डिग्री (MA/ MSc) और BEd होना चाहिए.
  • PRT (Primary Teacher): क्लास 1 से 5 तक के लिए. अब ज्यादातर राज्यों में PRT के लिए BTC/DElEd को प्राथमिकता दी जा रही है. 

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में मौका

अगर आप केंद्र सरकार के स्कूल में नौकरी (Government Teacher after BEd) करना चाहते हैं, तो आप केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.  यहां सैलरी और सुविधाएं काफी अच्छी होती हैं. 

DSSSB और स्टेट लेवल एग्जाम्स 

दिल्ली और अन्य स्टेट में टीचर बनने के लिए DSSSB (दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) और स्टेट SSC जैसी परीक्षाएं भी होती हैं. इन एग्जाम्स के जरिए भी आप सरकारी टीचर की नौकरी पा सकते हैं. 

सैलरी और सुविधाएं

सरकारी टीचर (Government Teacher after BEd) की नौकरी में सैलरी भी बहुत अच्छी होती है. स्टार्टिंग सैलरी 45,000 से 65,000 के बीच ((लेवल के आधार पर) हो सकती है. इसके अलावा आपको मेडिकल फैसिलिटी, पेंशन (NPS) और रहने के लिए भत्ता (HRA) भी मिलता है. 

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

  • रिटन एग्जाम: इसमें जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, पेडागोजी (पढ़ाने का तरीका) और आपके सब्जेक्ट से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. 
  • इंटरव्यू:  KVS जैसे इंस्टीट्यूट में रिटन एग्जाम के बाद इंटरव्यू लिया जाता है. 
  • मेरिट लिस्ट: आपके एग्जाम के मार्क्स (और कहीं-कहीं एकेडमिक रिकॉर्ड) के बेसिस  पर फाइनल लिस्ट बनती है. 

यह भी पढ़ें: CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel