[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance साइबर सिक्योरिटी में है रुचि? इन सरकारी विभागों में मिलेगी शानदार नौकरियां

साइबर सिक्योरिटी में है रुचि? इन सरकारी विभागों में मिलेगी शानदार नौकरियां

0
साइबर सिक्योरिटी में है रुचि? इन सरकारी विभागों में मिलेगी शानदार नौकरियां
सांकेतिक फोटो (Freepik)

Cyber Security Career: आजकल लगभग हर काम ऑनलाइन हो रहा है. बैंकिंग से लेकर गवर्नमेंट डॉक्यूमेंट, स्कूल-कॉलेज की जानकारी और ऑफिस का काम भी इंटरनेट के जरिए होने लगा है. ऐसे में ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग और डेटा चोरी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि साइबर सिक्योरिटी की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. 

अगर आपको कंप्यूटर, इंटरनेट, नेटवर्किंग या टेक्नोलॉजी में रुचि है, तो साइबर सिक्योरिटी आपके लिए अच्छा करियर ऑप्शन बन सकता है. खास बात यह है कि इस फील्ड में सरकारी नौकरी (Cyber Security Career) के भी कई शानदार मौके मौजूद हैं. 

साइबर सिक्योरिटी क्या होती है?

साइबर सिक्योरिटी का मतलब है कंप्यूटर, मोबाइल, नेटवर्क और ऑनलाइन डेटा को हैकिंग या साइबर हमलों से सेफ रखना. इसमें यह देखा जाता है कि कोई गलत व्यक्ति किसी सिस्टम में घुसकर डिटेल्स चोरी न कर सके. इस क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स सिस्टम की सुरक्षा जांचते हैं, कमजोरियों को ढूंढते हैं और उन्हें ठीक करने का काम करते हैं. 

Cyber Security Career: किन सरकारी विभागों में मिल सकती है नौकरी?

अगर आप साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाना चाहते हैं, तो कई सरकारी विभाग ऐसे हैं जहां इस फील्ड के लोगों की जरूरत पड़ती है. 

  • बैंकिंग सेक्टर: सरकारी बैंकों में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है. बैंक अपने ग्राहकों के डेटा और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को सेफ रखने के लिए ऐसे प्रोफेशनल्स को नियुक्त करते हैं. 
  • पुलिस और चेक एजेंसियां: आजकल साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में साइबर सेल और जांच एजेंसियों में साइबर एक्सपर्ट्स की डिमांड रहती है. यहां डिजिटल फ्रॉड, ऑनलाइन स्कैम और हैकिंग मामलों की जांच की जाती है. 
  • रेलवे, डिफेंस और सरकारी मंत्रालय: सरकारी सिस्टम और जरूरी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए रेलवे, रक्षा विभाग और कई मंत्रालयों में साइबर सिक्योरिटी टीम काम करती है. यहां सिस्टम मॉनिटरिंग और डेटा प्रोटेक्शन जैसे काम होते हैं. 
  • पब्लिक सेक्टर कंपनियां: कई सरकारी कंपनियां और इंस्टीट्यूट भी साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की भर्ती करते हैं. इसमें नेटवर्क सिक्योरिटी, डेटा मैनेजमेंट और सिस्टम सेफ्टी का काम दिया जाता है. 

Cyber Security Career: कौन-कौन सी सरकारी नौकरी ट्राई कर सकते हैं?

साइबर सिक्योरिटी में रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स इन पदों के लिए तैयारी कर सकते हैं:

  • साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
  • नेटवर्क सिक्योरिटी ऑफिसर
  • इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर
  • साइबर फॉरेंसिक एक्सपर्ट
  • आईटी ऑफिसर
  • डेटा सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट

कौन सा कोर्स करना रहेगा बेहतर?

अगर आप इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के दौरान कुछ कोर्स कर सकते हैं. जैसे:

  • साइबर सिक्योरिटी कोर्स
  • बीटेक इन कंप्यूटर साइंस या आईटी
  • बीसीए या एमसीए
  • नेटवर्किंग और एथिकल हैकिंग कोर्स
  • साइबर फॉरेंसिक ट्रेनिंग

इन कोर्स से आपको टेक्निकल इंफॉर्मेशन मिलती है, जो नौकरी पाने में मदद कर सकती है. 

कौन-सी स्किल जरूरी होती है?

सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं होता, कुछ जरूरी स्किल्स भी होनी चाहिए. जैसे:

  • कंप्यूटर और नेटवर्क की समझ
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल
  • टेक्नोलॉजी में रुचि
  • डेटा सिक्योरिटी की जानकारी
  • नई चीजें सीखने का धैर्य 

यह भी पढ़ें: घर बैठे लाखों कमाने का मौका, आज ही सीखें Digital Marketing

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel