[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance बनना चाहते हैं बिहार में DSP? जानिए योग्यता और एग्जाम पैटर्न

बनना चाहते हैं बिहार में DSP? जानिए योग्यता और एग्जाम पैटर्न

0
बनना चाहते हैं बिहार में DSP? जानिए योग्यता और एग्जाम पैटर्न
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

How to become DSP in Bihar: बिहार पुलिस में डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) का पद युवाओं के बीच सबसे पॉपुलर और रौबदार पदों में से एक है. यह एक ऐसा पद है जो न सिर्फ आपको समाज में  सम्मान दिलाता है, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी भी देता है. अगर आपका भी सपना खाकी वर्दी पहनने का है और आप बिहार में डीएसपी बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको BPSC परीक्षा पास करनी होगी. आइए जानते हैं कि DSP (How to become DSP in Bihar) बनने के लिए पूरा प्रोसेस क्या है. 

डीएसपी बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

DSP बनने के(How to become DSP in Bihar) लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. चाहे आपने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक या कोई भी डिग्री ली हो और आपके कितने भी पर्सेंटेज हों,आप यह परीक्षा दे सकते हैं.

जनरल कैटेगरी के मेल कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम उम्र 20 या 22 वर्ष (पद के अनुसार) और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए. महिलाओं, ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलती है. BPSC परीक्षा पास करके आप बिहार पुलिस में डीएसपी के पोस्ट में सरकारी नौकरी पा सकते हैं. नीचे बिहार BPSC की नोटिफिकेशन चेक करें.

BPSC 72nd Vacancy Jobs 2026

शारीरिक योग्यता भी है जरूरी

  • पुरुषों के लिए लंबाई: सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फीट 5 इंच होनी चाहिए और छाती (Chest) बिना फुलाए 32 इंच होनी चाहिए.
  • महिलाओं के लिए लंबाई: महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए.

How to become DSP in Bihar: एग्जाम पैटर्न

  • प्रीलिम्स एग्जाम: यह एग्जाम सिर्फ क्वालिफाइंग होता है (इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते). इसमें ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप के सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें मुख्य रूप से इतिहास, भूगोल, बिहार स्पेशल, साइंस और करेंट अफेयर्स से सवाल आते हैं. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है.
  • मेन्स एग्जाम: यह सबसे इंपोर्टेंट स्टेज है. इसमें आपको डिस्क्रिप्टिव आंसर लिखने होते हैं. मेन्स में जनरल हिंदी (क्वालिफाइंग), गंरल स्टडीज (GS Paper 1 & GS Paper 2), निबंध और एक ऑप्शनल सब्जेक्ट की परीक्षा होती है. फाइनल मेरिट लिस्ट बनाने में मेन्स के मार्क्स सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.
  • इंटरव्यू: जो स्टूडेंट मेन्स पास करते हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. यहां आपके नॉलेज के साथ-साथ आपके पर्सनैलिटी, डिसीजन मेकिंग एबिलिटी और दबाव में काम करने की क्षमता को परखा जाता है.
Dsp
पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

DSP बनने के लिए तैयारी कैसे शुरू करें?

अगर आप घर बैठे इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • सिलेबस को समझें: सबसे पहले बीपीएससी की वेबसाइट से पूरा सिलेबस डाउनलोड करें और उसे समझें. 
  • बेसिक मजबूत करें: कक्षा 6 से 12वीं तक की एनसीईआरटी बुक से शुरुआत करें, खासकर इतिहास और भूगोल के लिए.
  • बिहार स्पेशल और करेंट अफेयर्स: परीक्षा में बिहार के इतिहास, बजट और भूगोल से बहुत सवाल आते हैं. इसके लिए कोई अच्छी बुक पढ़ें और रोज अखबार पढ़ने की आदत डालें.
  • आंसर राइटिंग: मेन्स परीक्षा पास करने के लिए रोज कम से कम दो आंसर रातींग की प्रैक्टिस जरूर करें.

यह भी पढ़ें: लाखों की कोचिंग फीस का झंझट खत्म, इन 5 आसान तरीकों से क्लियर करें JPSC-BPSC एग्जाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel