[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech स्टूडेंट को Microsoft में इंटर्नशिप, कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच का जलवा

BTech स्टूडेंट को Microsoft में इंटर्नशिप, कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच का जलवा

0
BTech स्टूडेंट को Microsoft में इंटर्नशिप, कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच का जलवा
BTech ECE की स्टूडेंट हिमांगी की फोटो (Image: Social Media)

Best BTech Branch: डॉ बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जालंधर (NIT Jalandhar) की तरफ से कैंपस प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की गई है. इस साल कॉलेज का प्लेसमेंट काफी शानदार रहा है. यहां के कई छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट और Amazon जैसी कंपनियों में इंटर्वशिप और प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं. इन्हीं में एक नाम हिमांगी मलिक का है. हिमांगी को माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप करने का मौका मिला है. खास बात ये है कि उन्होंने बीटेक कंप्यूटर साइंस नहीं बल्कि किसी और ब्रांच में एडमिशन लिया है.

NIT Jalandhar Placement: एनआईटी जालंधर का प्लेसमेंट

डॉ बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जालंधर (NIT Jalandhar) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार देखा गया है. यहां 1000 से ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर्स आए हैं. हाईएस्ट प्लेसमेंट 52 लाख रुपये का देखा गया है. इसमें एवरेज प्लेसमेंट 9.87 लाख रुपये का रहा है.

Nit Jalandhar Placement
Nit जालंधर की तरफ से microsoft में इंटर्नशिप पाने वाले छात्रों को लेकर पोस्ट

Best BTech Branch: किस ब्रांच में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट?

NIT जालंधर के प्लेसमेंट सेशन में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट BTech ECE ब्रांच में हुआ है. इस ब्रांच में 100% प्लेसमेंट हुआ है. वहीं, कंप्यूटर साइंस ब्रांच में 94% छात्रों को प्लेसमेंट मिला है. वहीं, आईटी ब्रांच में कुल 81.37% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है.

NIT जालंधर में कई मल्टी नेशनल कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं. यहां प्लेसमेंट के लिए Amazon, BEL, ATLAS, Aditya Birla, Cred, Flipkart, HCL, ICICI, Infosys, Microsoft और NVIDIA जैसी कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं.

Himangi Malik in Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप

एनआईटी जालंधर में बीटेक की स्टूडेंट हिमांगी मलिक को माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप का मौका मिला है. LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, हिमांगी मलिक बीटेक कंप्यूटर साइंस नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग यानी BTech ECE की स्टूडेंट हैं.

हिमांगी मलिक ने साल 2022 में बीटेक में एडमिशन लिया था. वो माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप के लिए जून 2025 में ज्वाइन हुई हैं. उन्होंने 5 महीने की इंटर्नशिप पूरी की है. हिमांगी UI/UX Designer के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने एनआईटी में इंटर्नशिप रिप्रेसेन्टेटिव के तौर पर भी काम की किया है.

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे गहरी झील, खड़े-खड़े डूब जाएगा 22 से ज्यादा कुतुब मीनार

Previous article Watch Video: OMG! समोसे के बदले घड़ी, UPI ​​पेमेंट नहीं होने पर दुकानदार बन गया हैवान, गिरफ्तार
Next article Toyota Century: अब Lexus से भी ज्यादा लग्जरी, Rolls Royce को देगा टक्कर!
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel