[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance ग्रेजुएट्स के लिए फ्रीलांसिग जॉब के मौके, घर बैठे होगी मोटी कमाई

ग्रेजुएट्स के लिए फ्रीलांसिग जॉब के मौके, घर बैठे होगी मोटी कमाई

0
ग्रेजुएट्स के लिए फ्रीलांसिग जॉब के मौके, घर बैठे होगी मोटी कमाई
फ्रीलांसिंग करियर ऑप्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

High Salary Freelancing career Options: अगर आप ग्रेजुएट हैं और घर बैठे अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो फ्रीलांसिंग आपके लिए बेहतरीन विकल्प (Best Career Options) बन सकता है. डिजिटल युग के इस दौर में जब स्किल बेस्ड और तकनीक से जुड़े काम को काफी प्रमोट किया जाता है आपके पास कई ऑप्शन हैं. ऐसे में आराम से काम करते हुए भी आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं. ये उन लोगों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन है, जो किसी कारणवश घर में रहकर काम करना चाहते हैं जैसे कि महिलाएं, स्टूडेंट्स आदि. यहां देखें फ्रीलांसिग में करियर ऑप्शन. 

High Salary Freelancing career Options: डाटा एंट्री 

कंप्यूटर युग के इस दौर में डाटा एंट्री का काम काफी प्रचलन में आया है. इस काम में आपको बस एक डाटा दिया जाएगा, जिसे कंप्यूटर की मदद से किसी सॉफ्टवेयर या प्लेटफॉर्म पर फिल करना है. यदि आपके पास कंप्यूटर और इंटरनेट है और आपकी स्पीड अच्छी है तो ये  काम  आपके लिए बेस्ट है. इस काम में प्रति घंटे के हिसाब से कमाई होती है. डाटा एंट्री के काम में प्रति घंटे 1,500-3,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. 

High Salary Freelancing career Options: ट्रांसलेटर 

घर बैठे आप ट्रांसलेटर की नौकरी भी कर सकते हैं. इस काम को करने आपकी भाषा पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए. अगर आपको अंग्रेजी या अन्य विदेशी भाषा जैसे कि फ्रेंच आदि आती है तो आप इस काम को कर सकते हैं. इस काम में  पर प्रोजेक्ट के अनुसार सैलरी मिलती है. 

High Salary Freelancing career Options: यूट्यूबर 

अगर आपको कैमरा फेस करना अच्छा लगता है और आपके पास कोई जानकारी या आपकी कोई स्किल है, जिसे आप दुनिया के साथ शेयर करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आप बेसिक सी चीजों के साथ घर बैठे यूट्यूबर बन सकते हैं. आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस काम को करते हुए बहुत से लोग लाखों और करोड़ों तक कमा सकते हैं. यूट्यूब पर मिलने वाले व्यूज और क्लिक्स की मदद से आप पैसे कमा सकते हैं. 

High Salary Freelancing career Options: कॉन्टेंट राइटिंग 

कॉन्टेंट राइटिंग फ्रीलांसर के लिए सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन (Best Career Options)  नामा जाता है. आज के समय में हर छोटे बड़े ब्रांड के पास खुद का वेबसाइट है. इन वेबसाइट पर इन हाउस और एक्सटर्नल कई तरह के प्रोजेक्ट्स आते हैं, जिसके लिए कॉन्टेंट की जरूरत पड़ती है. अगर आपको लिखना अच्छा लगता है तो आप घर बैठे इस पेशे की जरिए लाखों की कमाई कर सकते हैं. 

High Salary Freelancing career Options: वेब डेवलपमेंट 

यदि आप वेब डिजाइनिंग और कोडिंग में माहिर हैं तो आप घर बैठे वेब डेवलपमेंट का काम शुरू कर सकते हैं. इससे आपको लाखों में कमाई हो सकती है. लिंक्डइन और अन्य नौकरी के ऐप पर आप आसानी से क्लाइंट/कंपनी से जुड़कर काम ले सकते हैं. 

High Salary Freelancing career Options: ब्लॉगिंग 

ब्लॉगिंग के लिए आपको अपने ब्लॉग को गूगल एडसेंस के साथ जोड़ना होगा. इसके बाद ही आपको ऐड मिल पाएगा. शुरुआत में कम कमाई होती है. लेकिन एक बार गूगल द्वारा Ads मिलने लगे फिर हर महीने आपकी अच्छी कमाई होगी. ब्लॉगिंग से पैसा कमाना आपकी रीडरशिप, लोकेशन, पॉपुलैरिटी और पहुंच पर निर्भर करता है. 

यह भी पढ़ें- बीएड या नेट? छप्पर फाड़ Salary के लिए कौन सा है बेस्ट, देखें अंतर 

Previous article विश्व मात्स्यिकी दिवस पर योजनाओं की दी गयी जानकारी
Next article तीन दिनों में दें नल जल योजना की समस्या की जानकारी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel