[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech का झंझट नहीं, करें ये 5 इंजीनियरिंग कोर्स, कमाई लाखों में

BTech का झंझट नहीं, करें ये 5 इंजीनियरिंग कोर्स, कमाई लाखों में

0
BTech का झंझट नहीं, करें ये 5 इंजीनियरिंग कोर्स, कमाई लाखों में
BTech को टक्कर देने वाला इंजीनियरिंग कोर्स

Engineering without BTech: इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए ज्यादातर छात्र बीटेक कोर्स में एडमिशन लेते हैं. बीटेक कोर्स महंगे होने के साथ-साथ इसमें समय और मेहनत भी ज्यादा लगती है. इसके अलावा मार्केट में कई ऐसे इंजीनियरिंग कोर्स उपलब्ध हैं जो सस्ते भी हैं और अच्छे जॉब ऑप्शन्स भी देते हैं. ये कोर्स खासकर उन छात्रों के लिए फायदे मंद हैं जो बीटेक की तुलना में जल्दी करियर बनाना चाहते हैं.

Engineering without BTech: इंजीनियरिंग के 5 कोर्स

इन कोर्सेज की पढ़ाई भी बीटेक के मुकाबले आसान मानी जाती है और फीस भी बहुत कम होती है. साथ ही कई कोर्सेज ऐसे हैं जिनमें 12वीं या 10वीं पास करने के बाद एडमिशन लिया जा सकता है. इसलिए अगर आप इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं लेकिन बीटेक का झंझट नहीं उठाना चाहते तो ये 5 कोर्स आपके लिए सही विकल्प हो सकते हैं.

इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स

इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स 12वीं पास करने के बाद किया जा सकता है. इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई ब्रांच उपलब्ध हैं. यह कोर्स बीटेक की तुलना में कम समय में पूरा होता है और फीस भी कम होती है.

जॉब ऑप्शन: डिप्लोमा इंजीनियर के रूप में सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में तकनीकी कर्मचारी, फील्ड इंजीनियर, सर्विस इंजीनियर के तौर पर जॉब मिलती है.

BSc Engineering

BSc Engineering कोर्स ग्रेजुएशन लेवल का होता है जिसे 12वीं के बाद किया जा सकता है. इसमें स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग से जुड़ी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पढ़ाई जाती है. यह कोर्स इंजीनियरिंग के गहराई से अध्ययन के लिए अच्छा विकल्प है.

जॉब ऑप्शन: टेक्निकल असिस्टेंट, रिसर्च एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, इंजीनियरिंग सर्विसेस में जॉब मिलती है.

बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग

बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कोर्स में बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी के मिश्रण से नए शोध और उत्पाद बनाए जाते हैं. इसे 12वीं के बाद किया जा सकता है. यह कोर्स मेडिकल, कृषि, फार्मा, और एनवायरनमेंट सेक्टर में नए इनोवेशन पर फोकस करता है.

जॉब ऑप्शन: बायो-इंजीनियर, रिसर्च एसोसिएट, फार्मास्यूटिकल कंपनी में टेक्निकल ऑफिसर, लैब असिस्टेंट के तौर पर नौकरी मिलती है.

ITI Engineers

ITI कोर्स में स्टूडेंट्स स्पेशल ट्रेड में ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं जैसे प्लंबिंग, वेल्डिंग, फिटर, इलेक्ट्रिशियन आदि. यह कोर्स 10वीं पास करने के बाद किया जा सकता है. ITI कोर्स करने से आप जल्दी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

जॉब ऑप्शन: इंडस्ट्रीयल टेक्नीशियन, फील्ड सर्विस इंजीनियर, मेंटेनेंस टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल तकनीशियन जैसी जॉब ऑप्शन्स मिलती हैं.

BSc कंप्यूटर साइंस

कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनने के लिए BSc कंप्यूटर साइंस कोर्स बहुत अच्छा विकल्प है. इसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग आदि पढ़ाया जाता है. यह कोर्स 12वीं के बाद किया जा सकता है.

जॉब ऑप्शन: सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर, डेटा एनालिस्ट, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर नौकरी मिलती है.

यह भी पढ़ें: BTech नहीं, सुनहरे भविष्य के लिए वरदान हैं ये 5 कोर्स, 12वीं के बाद मिलती है High Salary

Previous article नेपाल के पूर्व पीएम ओली को स्विस बैंक से मिलता है 1.87 करोड़ का ब्याज, जानें कितनी है संपत्ति
Next article Poland Drone Invasion: पोलैंड में हड़कंप! रूस के ड्रोन ने तोड़ी सरहद, एयरपोर्ट बंद, सेना अलर्ट पर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel