[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech सिविल के बाद सरकारी नौकरी का खजाना, सैलरी होगी लाखों में

BTech सिविल के बाद सरकारी नौकरी का खजाना, सैलरी होगी लाखों में

0
BTech सिविल के बाद सरकारी नौकरी का खजाना, सैलरी होगी लाखों में
BTech Civil Engineering के स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BTech Civil Job: देशभर में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ने के साथ-साथ BTech Civil Engineering पास लोगों के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर और भी खुल गए हैं. भारत में सिविल इंजीनियरों के लिए सरकारी क्षेत्र में बेहतर और मजबूत करियर बनाने के कई ऑप्शन होता हैं. एक्स्पर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में इस क्षेत्र में डिमांड और ज्यादा देखने की उम्मीद है. क्या आप सिविल इंजीनियरिंग (BTech Civil Engineering) कर रहे हैं और आप गवर्नमेंट सेक्टर में एक सेफ करियर की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं कि सिविल इंजीनियरिंग के बाद कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां हैं.

BTech Civil Engineering के लिए टॉप 5 सरकारी नौकरियां

सिविल इंजीनियरिंग कोर्स देश के लगभग हर बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में उपलब्ध है. 12वीं की परीक्षा अच्छें अंकों से पास होने के बाद छात्र बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कर सकते हैं. सिविल इंजीनियरिंग का नाम बीटेक के उन ब्रांच में शामिल है जिनमें सरकारी नौकरी के विकल्प सबसे ज्यादा मिलते हैं.

SSC Junior Engineer (Civil)

सेंट्रल विभाग जैसे CPWD, MES और BRO में जेई की बड़ी संख्या में भर्तियां निकलती हैं. इसमें सिविल इंजीनियरों को प्राथमिकता दी जा रही है. यह पोस्ट सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है. CPWD कई निर्माण और योजनाओं के लिए सिविल इंजीनियरों की भर्तियां करता है.

Assistant Engineer की भर्तियां

कई राज्यों में राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से PWD, जल संसाधन , ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्र में असिस्टेंट इंजीनियर के पोस्ट पर भर्ती बढ़ाई है. एक्स्पर्ट्स के अनुसार, यह पोस्ट सिविल इंजीनियरों (BTech Civil Engineering) के लिए सबसे अच्छा और सम्मानजनक माना जाता है.

भारतीय रेलवे में सिविल इंजीनियरों की भर्तियां

रेलवे ट्रैक, पुल, स्टेशन और नई लाइन के निर्माण के लिए जूनियर इंजीनियरों और सेक्शन इंजीनियरों की भर्तियां लगातार निकल रही हैं. इसके अलावा रेलवे की सरकारी कंपनियों IRCON और RVNL में भी सिविल इंजीनियरों के लिए वैकेंसी आती रहती है. इन पदों के लिए बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (BTech Civil Engineering) की योग्यता मांगी जाती है.

सरकारी PSUs में मौका

ONGC, NTPC, BHEL, SAIL जैसे बड़ी सरकारी कंपनी GATE स्कोर के आधार पर सिविल इंजीनियरों की भर्ती करता है. अधिक सैलरी, स्टैबल जॉब और कई सुविधाओं के कारण PSUs जॉब सबसे ज्यादा उभर के आ रही है. BHEL में जूनियर इंजीनियर की सैलरी 60,000 से 1,80,000 रुपये तक होती है.

PWD में JE और AE पद

सड़क, पुल, बिल्डिंग जैसे प्रोजेक्ट्स के कारण PWD, नगर विकास जैसे विभाग में जूनियर इंजीनिय JE और असिस्टेंट इंजीनियर AE पदों पर भर्ती चल रही हैं. यह सबसे अधिक सुरक्षित जॉब मानी जाती है. हर स्टेट की अपनी पीडबल्यूडी होती है जो बहुत सारे योजनाओं के लिए सिविल इंजीनियरों को नियुक्त करती है.

बढ़ते निर्माण कार्य और योजनाओं के कारण BTech सिविल इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इस क्षेत्र में कर रहे तैयारी, आने वाले समय में युवाओं के लिए एक सुरक्षित और अच्छा करियर बनाना आसान हो जाएगा.

-(स्मिता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस डाउन, टेक कंपनियों की पहली पसंद बन रहा ये ब्रांच

Previous article ऑस्ट्रेलिया के U-16 सोशल मीडिया बैन को कानूनी चुनौती, इस कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया केस
Next article Palak Kafli Recipe: पालक काफली में छिपा है गजब का स्वाद, एक बार खाएंगे तो भूलना होगा मुश्किल  
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel