[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Free Ethical Hacking Course: घर बैठे हैकिंग सीखने का मौका, वो भी बिना एक पैसा खर्च किए

Free Ethical Hacking Course: घर बैठे हैकिंग सीखने का मौका, वो भी बिना एक पैसा खर्च किए

0
Free Ethical Hacking Course: घर बैठे हैकिंग सीखने का मौका, वो भी बिना एक पैसा खर्च किए
Free Ethical Hacking Course

Free Ethical Hacking Course: इंटरनेट और डिजिटलाइजेशन के इस दौर में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अटैक लगातार बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि कंपनियां और संस्थान साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड कर रही हैं. इस क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि कई नामी प्लेटफॉर्म्स और संस्थान फ्री में एथिकल हैकिंग कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं.

क्या है एथिकल हैकिंग?

एथिकल हैकिंग का मतलब है किसी सिस्टम या नेटवर्क की कमजोरियों को पहचानना और उन्हें सही करना. इसमें हैकर्स जैसी सोच अपनाई जाती है, लेकिन उद्देश्य नुकसान नहीं बल्कि सिस्टम को और सुरक्षित बनाना होता है. एथिकल हैकर्स की मांग IT और कॉर्पोरेट कंपनियों में तेजी से बढ़ रही है.

SWAYAM पर IIT खड़गपुर का कोर्स

साइबर सिक्योरिटी में करियर शुरू करना चाहते हैं तो SWAYAM प्लेटफॉर्म पर NPTEL का एथिकल हैकिंग कोर्स एक अच्छा विकल्प है. यह 12 हफ्तों का कोर्स है, जिसे IIT खड़गपुर के प्रोफेसर इंद्रनील सेनगुप्ता ने तैयार किया है. इसमें नेटवर्क, क्रिप्टोग्राफी और साइबर टूल्स (NMAP, Wireshark, Burp Suite आदि) के इस्तेमाल की जानकारी दी जाती है. एडमिशन फ्री है, हालांकि सर्टिफिकेट के लिए मामूली शुल्क देना होगा.

शुरुआती लोगों के लिए EdX कोर्स

यदि आप साइबर सिक्योरिटी में बिल्कुल नए हैं, तो EdX पर EC-Council का साइबर सिक्योरिटी एसेंशियल्स कोर्स बेस्ट है. इसमें नेटवर्क सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट और साइबर अटैक से बचाव जैसे बेसिक्स सिखाए जाते हैं. कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है (इसके लिए शुल्क देना होगा).

अगर आप डिजिटल दुनिया में एक सुरक्षित और बेहतर करियर बनाना चाहते हैं, तो ये फ्री ऑनलाइन कोर्स आपके लिए शानदार मौका हैं. बिना किसी खर्च के आप साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग की स्किल्स सीख सकते हैं और भविष्य में साइबर एक्सपर्ट बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

Previous article आलू-प्याज नहीं मेहमानों को अब परोसें इस चीज के पकौड़े, हर बार करेंगे खाने की मांग 
Next article War 2 Box Office Collection: लाखों में सिमटी ऋतिक रोशन की फिल्म, बागी 4-द बंगाल फाइल्स ने कलेक्शन किया चौपट
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel