[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance ड्रोन ट्रेनिंग से पाएं हाई इनकम जॉब, 6 महीने में बदलें अपना करियर

ड्रोन ट्रेनिंग से पाएं हाई इनकम जॉब, 6 महीने में बदलें अपना करियर

0
ड्रोन ट्रेनिंग से पाएं हाई इनकम जॉब, 6 महीने में बदलें अपना करियर
drone technology

Drone Technology: आज के समय में ड्रोन टेक्नोलॉजी बहुत काम की और फायदेमंद तकनीक बन गई है. ड्रोन एक ऐसा छोटा हवाई यंत्र है जिसे बिना इंसान के उड़ाया जाता है. पहले इसका इस्तेमाल सिर्फ सेना में होता था लेकिन अब इसका इस्तेमाल खेती, फोटो खींचने, निगरानी रखने, दवा पहुंचाने और सामान डिलीवरी जैसे कई कामों में किया जा रहा है. ड्रोन से काम जल्दी और आसानी से होता है. खासकर वहां जहां इंसानों का जाना मुश्किल होता है.आजकल ड्रोन टेक्नोलॉजी (Drone Technology) में करियर के बहुत अच्छे मौके हैं इसलिए यह युवाओं के लिए एक अच्छा और नया रास्ता बन गया है.

Drone Technology Eligibility: कौन कर सकता है ये कोर्स?

ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स करने के लिए छात्रों को कम से कम 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए. (सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए) जबकि ग्रेजुएशन लेवल के कोर्स जैसे BTech या BSc इन ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए छात्र को 12वीं कक्षा विज्ञान विषयों के साथ फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स पास होना जरूरी होता है. जिसमें न्यूनतम 50% से 60% अंक होने चाहिए.

अगर कोई छात्र ड्रोन पायलट बनना चाहता है तो उसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए. उसे DGCA भारत सरकार की इंस्टिट्यूशन द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग पूरी करनी होती है.

Top college for Drone technology: ड्रोन टेक्नोलॉजी के कॉलेज

  • इंदिरा गांधी वैमानिकी संस्थान, चंडीगढ़
  • कैप्टन साहिल खुराना विमानन अकादमी, पंजाब
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
  • इंदिरा गांधी विमानन प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
  • ड्रोन डेस्टिनेशन प्रशिक्षण संस्थान, गुरुग्राम
  • गरुड़ एयरोस्पेस ड्रोन प्रशिक्षण संस्थान, चेन्नई
  • संस्कार टेक्नोलैब, गुजरात
  • इंदिरा गांधी वैमानिकी संस्थान, पुणे
  • रक्षा अकादमी, हैदराबाद
  • हिंदुस्तान प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, चेन्नई

Course for Drone Technology

  • UAV Foundation course
  • Drone repair and maintenance
  • Drone data acquisition and processing
  • Drone programming and Automation
  • Drone mapping and geospatial technologies
  • Drone surveillance and security systems

ये सभी कोर्स ‘प्रोफेशनल रिमोट पायलट सर्टिफिकेट (RPC)’ ट्रेनिंग के हिस्से माने जा सकते हैं, जिन्हें ‘नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA)’ के अंतर्गत आने वाले ‘रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (RPTOs)’ द्वारा ऑपरेट किया जाता है. DGCA इन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूशन को मान्यता देता है, लेकिन ‘नागर विमानन मंत्रालय’ (Ministry of Civil Aviation) खुद ये कोर्स सीधे तौर पर नहीं कराता.

Drone Technology Fee structure: कितनी होगी फीस?

कोर्स का नामफीस रुपये में
यूएवी फाउंडेशन कोर्स33,334
ड्रोन रिपेयर और मेंटेनेंस1,20,000
ड्रोन डेटा अधिग्रहण और प्रोसेसिंग1,20,000
ड्रोन प्रोग्रामिंग और ऑटोमेशन1,20,000
ड्रोन मैपिंग और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजीज़1,20,000
ड्रोन सर्विलांस और सुरक्षा प्रणाली1,20,000

Drone Technology करियर ऑप्शन

  • ड्रोन पायलट
  • ड्रोन तकनीशियन
  • ड्रोन डिजाइनर
  • ड्रोन डाटा एनालिस्ट
  • हवाई फ़ोटोग्राफर / वीडियोग्राफर
  • कृषि ड्रोन विशेषज्ञ
  • सर्वे और मैपिंग विशेषज्ञ
  • ड्रोन ट्रेनर
  • रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में कार्य
  • डिलीवरी ड्रोन ऑपरेटर

रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे

ये भी पढ़ें: स्पेस में करियर की उड़ान, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से पूरा करें आसमान छूने का सपना

Previous article बिहार के इस जिले में हो रहा नए फ्लाईओवर का निर्माण, यात्रियों की सुविधा को 25 अगस्त तक बदला गया रूट
Next article शिवगादी में 15 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel