[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance डिजिटल मार्केटिंग क्या है? 12वीं के बाद इस शॉर्ट-टर्म कोर्स से बनाएं शानदार करियर

डिजिटल मार्केटिंग क्या है? 12वीं के बाद इस शॉर्ट-टर्म कोर्स से बनाएं शानदार करियर

0
डिजिटल मार्केटिंग क्या है? 12वीं के बाद इस शॉर्ट-टर्म कोर्स से बनाएं शानदार करियर
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Digital Marketing: आजकल लोग अब हर छोटी-बड़ी चीज ऑनलाइन सर्च करते हैं. यहीं से कंपनियां अपने कस्टमर तक पहुंचने के नए रास्ते खोज रही हैं. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा स्किल बनकर उभरा है, जिसकी डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. इस फील्ड में करियर बनाने के लिए ज्यादा लंबी पढ़ाई की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल नॉलेज से आप कम समय में अच्छी शुरुआत कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि Digital Marketing क्या है. साथ ही इसके क्या करियर ऑप्शन है. 

डिजिटल मार्केटिंग क्या है?

डिजिटल मार्केटिंग में इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे सोशल मीडिया, वेबसाइट, ईमेल) के जरिए किसी प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करना. इस कोर्स में आपको डिजिटल दुनिया के कई इम्पॉर्टेंट स्किल्स सिखाए जाते हैं, जैसे 

  • वेबसाइट बनाना (WordPress)
  • SEO और SEM
  • सोशल मीडिया हैंडलिंग
  • Google Analytics
  • Content Writing
  • Affiliate Marketing
  • YouTube Marketing 

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के प्रकार

डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं:

  • Certificate Course (3–6 महीने)
  • Diploma Course (6–12 महीने)
  • Advanced Digital Marketing Course
  • Online Courses (जैसे Google, Coursera, Udemy)

योग्यता (Eligibility Criteria)

10वीं या 12वीं पास स्टूडेंट भी यह कोर्स कर सकते हैं. डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के लिए किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, Science) के छात्र को कंप्यूटर और इंटरनेट की बेसिक इंफॉर्मेशन होना जरूरी है. 

 करियर और सैलरी डिटेल्स 

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद  आप डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, SEO स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, PPC एक्सपर्ट और कंटेंट राइटर जैसे कई जॉब ऑप्शन होते हैं. इसके अलावा आप अपना खुद का ऑनलाइन बिजनेस या फ्रीलांसिंग भी शुरू कर सकते हैं. डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी 15,000 से 30,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने के बाद सैलरी 50,000 से 1 लाख रुपये प्रति माह हो सकती है. 

Digital Marketing: टॉप कॉलेज 

देश के कई ऐसे टॉप कॉलेज हैं, जहां डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की पढ़ाई बेहतर होती है, जैसे 

  • IIM बैंगलोर 
  • IIM लखनऊ 
  • IIM अहमदाबाद 
  • हंसराज कॉलेज, न्यू दिल्ली 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद फार्मासिस्ट कैसे बनें? जानें बेस्ट कोर्स और टॉप कॉलेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel