[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance UPSC NDA और NA में क्या है अंतर? सेना में करियर बनाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

UPSC NDA और NA में क्या है अंतर? सेना में करियर बनाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

0
UPSC NDA और NA में क्या है अंतर? सेना में करियर बनाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Difference Between NDA and NA: देश की सेवा करने और इंडियन आर्म्ड फोर्सेज (भारतीय सशस्त्र बल) में शामिल होने का सपना लाखों युवा देखते हैं. इस सपने को पूरा करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल एग्जाम कंडक्ट करता है, जिसे हम आमतौर पर NDA एग्जाम के नाम से जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परीक्षा का पूरा नाम NDA and NA होता है. 

अक्सर छात्र इन दोनों शब्दों के बीच उलझ जाते हैं. डिफेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए इनके बीच का अंतर, उनके रोल, योग्यता और करियर के रास्ते को समझना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि एनडीए और एनए (Difference Between NDA and NA) में क्या अंतर है.

NDA क्या है?

NDA का फुल फॉर्म नेशनल डिफेंस एकेडमी है. यह दुनिया की पहली ऐसी एकेडमी है जहां तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी और एयर फोर्स) के अफसरों को एक साथ ट्रेनिंग दी जाती है. एनडीए परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को यहां तीन साल की कंबाइंड ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद वे अपनी-अपनी विंग की मुख्य एकेडमी में आगे की पढ़ाई के लिए जाते हैं.

NA क्या है?

NA का फुल फॉर्म नेवल एकेडमी है, जिसे ‘इंडियन नेवल एकेडमी’ (INA) भी कहा जाता है. यह एकेडमी सिर्फ इंडियन नेवी में शामिल होने वाले अफसरों के लिए है. NA के तहत चुने गएकैंडिडेट्स को सीधे नेवल ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें नेवी के टेक्निकल और स्ट्रेटेजिक पहलुओं के बारे में पढ़ाया जाता है.

Difference Between NDA and NA: एनडीए और एनए के बीच मुख्य अंतर क्या है?

इन दोनों के बीच का सबसे बड़ा अंतर इनका काम और ट्रेनिंग का तरीका है. NDA में थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों के कैडेट्स शामिल होते हैं. वहीं, NA का फोकस सिर्फ नेवी के कैडेट्स को तैयार करने पर होता है. जहां एक तरफ NDA की ट्रेनिंग पुणे (महाराष्ट्र) में होती है, वहीं NA की ट्रेनिंग केरल में दी जाती है.

Difference Between NDA and NA Eligibility: योग्यता

UPSC परीक्षा दोनों की एक ही होती है, लेकिन अलग-अलग विंग के लिए पढ़ाई की योग्यता में थोड़ा अंतर होता है:

  • NDA (आर्मी विंग): अगर आप थल सेना में जाना चाहते हैं, तो आपने 12वीं क्लास किसी भी विषय (आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस) से पास की हो, आप योग्य हैं.
  • NDA (एयर फोर्स और नेवी विंग) तथा NA (नेवल एकेडमी): इसके तहत 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए उम्मीदवार का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) विषयों के साथ पास होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा और सिलेक्शन प्रोसेस 

  • उम्र सीमा: आवेदन के समय कैंडिडेट्स की उम्र आमतौर पर 16.5 साल से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए.
  • चयन प्रक्रिया: इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की लिखित परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद SSB इंटरव्यू, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन क्लियर करना जरूरी होता है.
  • विशेष टेस्ट: अगर कोई उम्मीदवार एयर फोर्स या नेवी की फ्लाइंग ब्रांच (पायलट) में जाना चाहता है, तो उसे एक खास CPSS (कंप्यूटराइज्ड पायलट सिलेक्शन सिस्टम) एप्टीट्यूड टेस्ट भी पास करना होता है.

यह भी पढ़ें: डिफेंस सेक्टर में कैसे क्रांति ला रही है AI, जानें करियर के नए ऑप्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel