[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 12वीं के बाद करें D फार्मा कोर्स, लाखों में होगी कमाई

12वीं के बाद करें D फार्मा कोर्स, लाखों में होगी कमाई

0
12वीं के बाद करें D फार्मा कोर्स, लाखों में होगी कमाई
D Pharma के स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

D Pharma Career: बारहवीं पास करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स यह सोचते हैं कि आगे क्या किया जाए जिससे जल्दी जॉब भी मिले और भविष्य भी सुरक्षित रहे. ऐसे में D फार्मा यानी डिप्लोमा इन फार्मेसी एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आता है. यह कोर्स खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो मेडिकल फील्ड से जुड़ना चाहते हैं लेकिन MBBS या B फार्मा जैसे लंबे कोर्स नहीं करना चाहते.

D Pharma Career: D फार्मा क्या है?

D फार्मा का पूरा नाम डिप्लोमा इन फार्मेसी है. यह एक 2 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है, जिसमें दवाओं की जानकारी, उनके इस्तेमाल और मरीजों को सही दवा देने की ट्रेनिंग दी जाती है. इस कोर्स के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या मैथ्स होना जरूरी होता है. कई कॉलेजों में कम से कम 45 से 50 प्रतिशत नंबर भी मांगे जाते हैं.

करियर के ऑप्शन

D फार्मा करने के बाद स्टूडेंट्स के सामने कई करियर रास्ते खुल जाते हैं. वे मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं या किसी मेडिकल शॉप पर फार्मासिस्ट के तौर पर काम कर सकते हैं. इसके अलावा अस्पताल, क्लिनिक, दवा कंपनियों और हेल्थ केयर सेक्टर में भी नौकरी के मौके मिलते हैं. सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में भी D फार्मा वालों की अच्छी डिमांड रहती है.

टॉप D फार्मा कॉलेजों की लिस्ट

  • जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
  • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, कर्नाटक
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
  • दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, दिल्ली
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बेंगलुरु

सैलरी और कमाई

शुरुआत में D फार्मा पास स्टूडेंट्स को 15 हजार से 25 हजार रुपये महीने की सैलरी मिल जाती है. अनुभव बढ़ने पर यह सैलरी 40 हजार से 60 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. अगर कोई अपना मेडिकल स्टोर शुरू करता है तो उसकी कमाई लोकेशन और कस्टमर पर निर्भर करती है, लेकिन सही जगह पर दुकान हो तो महीने की कमाई लाखों रुपये तक भी पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: बदल रहा इंजीनियरिंग का ट्रेंड, कंप्यूटर साइंस से तगड़ा प्लेसमेंट इस ब्रांच में

Previous article सूर्य ग्रहण पर कुंभ राशि में ‘प्रलयकारी’ योग, करियर से लेकर लव लाइफ तक मचेगी खलबली, जानें अपनी राशि का हाल!
Next article ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel