[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Cyber Security Course: Internet की दुनिया में रहना है सेफ? साइबर सिक्योरिटी कोर्स है बेस्ट

Cyber Security Course: Internet की दुनिया में रहना है सेफ? साइबर सिक्योरिटी कोर्स है बेस्ट

0
Cyber Security Course: Internet की दुनिया में रहना है सेफ? साइबर सिक्योरिटी कोर्स है बेस्ट
Cyber Security Course

Cyber Security Course: साइबर सिक्योरिटी आज के डिजिटल समय में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है. अगर आप अपने करियर को भविष्य के लिए सुरक्षित करना चाहते हैं, तो साइबर सिक्योरिटी का कोर्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इस कोर्स के माध्यम से आप इंटरनेट और डेटा की सुरक्षा, हैकिंग से बचाव और साइबर खतरों को समझने व रोकने की तकनीकों में एक्सपर्ट हो सकते हैं. यह कोर्स न केवल आपको तकनीकी कौशल सिखाता है, बल्कि एक स्थिर और आकर्षक करियर की राह भी खोलता है.

चाहे आप नौकरीपेशा हों या स्टूडेंट, साइबर सिक्योरिटी का यह कोर्स आपके फ्यूचर को मजबूत बनाने का सुनहरा अवसर देता है. साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाने के लिए कई कोर्स मार्केट में उपलब्ध हैं जिनके बारे में यहां देख सकते हैं.

Certified Ethical Hacker (CEH): सर्टिफाइड एथिकल हैकर

सर्टिफाइड एथिकल हैकर (CEH) एक ऐसा कोर्स और सर्टिफिकेशन है जो EC-Council द्वारा उपलब्ध किया जाता है. इसमें आपको सिखाया जाता है कि कैसे कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्क में कमजोरियों को ढूंढकर उनकी सुरक्षा को बेहतर किया जाए. यह एक वैध और कानूनी तरीके से हैकिंग की तकनीकों का उपयोग करके साइबर हमलों से बचाव करने की ट्रेनिंग देता है. आसान भाषा मे कहें तो “अच्छा हैकर” कंपनियों को साइबर खतरों से बचाने में मदद करता है.

Eligibility Criteria of CEH : सर्टिफाइड एथिकल हैकर की योग्यता

ऑफिशियल ट्रेनिंग: EC-Council के किसी मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर , ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल (iClass) या किसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन से CEH कोर्स पूरा करना होगा.

CEH कोर्स और परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अगर उम्मीदवार 18 वर्ष से कम उम्र का है, तो उसे निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे जैसे माता-पिता या कानूनी अभिभावक का लिखित कंसट लेटर). किसी मान्यता प्राप्त जैसे यूनिवर्सिटी से सपोर्टिंग लेटर भी होना जरुरी हैं.

CompTIA Security+

CompTIA Security+ एक भरोसेमंद साइबर सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन है, जो उन लोगों के लिए बनाया गया है जो IT सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी में करियर शुरू करना चाहते हैं. यह कोर्स आपको बुनियादी सिक्योरिटी स्किल्स सिखाता है, जैसे कि नेटवर्क को सुरक्षित करना, साइबर हमलों को पहचानना और सिस्टम की कमजोरियों को ठीक करना.

भारत में यह कोर्स इंडियन साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन (ICSS) द्वारा भी ऑफर किया जाता है. यह एक ऐसा कोर्स है जो आपको सिखाता है कि कंप्यूटर और नेटवर्क को साइबर खतरों से कैसे बचाया जाए. यह बिगिनर्स के लिए सूटेबल है और सिक्योरिटी एनालिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर जैसे जॉब्स के लिए रास्ता खोलता है.

Eligibility Criteria of CompTIA Security+:कम्पटीए सिक्योरिटी+ की योग्यता

CompTIA Security+ के लिए कोई सख्त शैक्षिक या अनुभव की शर्तें नहीं हैं, CompTIA सलाह देता है कि आपके पास 2 साल का IT एडमिनिस्ट्रेशन का एक्सपीरियंस हो, जिसमें सिक्योरिटी पर फोकस हो.यह अनुभव नेटवर्किंग, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन या सिक्योरिटी से जुड़ा हो सकता है.इस कोर्स के लिए कोई विशेष डिग्री जरूरी नहीं है, लेकिन 10+2 या IT/कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/डिग्री वालों को कोर्स समझने में आसानी होती है.

Age Limit: आयु सीमा

CompTIA Security+ के लिए कोई सख्त आयु सीमा नहीं है. CompTIA सुझाव देता है कि उम्मीदवार की उम्र कम से कम 13 वर्ष हो.इससे कम उम्र के उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए विशेष अनुमति (जैसे माता-पिता की सहमति) की जरूरत हो सकती है, जो लोकल रूल्स पर निर्भर करता है.

CISSP: सर्टिफाइड इनफार्मेशन सिस्टमस सिक्योरिटी प्रोफेशनल

CISSP यानी सर्टिफाइड इनफॉर्मेशन सिस्टम्स सिक्योरिटी प्रोफेशनल, एक वर्ल्ड लेवल पर एप्रूव्ड साइबर सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन है, जो ISC2 नामक संगठन द्वारा प्रदान किया जाता है. यह कोर्स उन प्रोफेशनल्स के लिए है जो साइबर सिक्योरिटी में गहरी तकनीकी की जानकारी रखते हैं.यह आपको सिखाता है कि किसी आर्गेनाइजेशन के डेटा और सिस्टम को साइबर हमलों से कैसे सुरक्षित किया जाए, जोखिमों को कैसे रोका जाए, और एक मजबूत सिक्योरिटी प्रोग्राम कैसे बनाया जाए.

Eligibility criteria of CISSP: CISSP की योग्यता

CISSP के उम्मीदवार के पास कम से कम 5 साल का फुल-टाइम काम करने का चाहिए. कम से कम 35 घंटे प्रति सप्ताह, 4 सप्ताह तक काम करना एक महीने के अनुभव होना जरूरी हैं. CISSP की पढ़ाई करने के लिए छात्रों की उम्र कम से कम 18 वर्ष हो, क्योंकि यह एक प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन है और इसके लिए वर्क एक्सपीरियंस की जरूरत होती है. 18 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवारों को विशेष अनुमति (जैसे माता-पिता की सहमति या शैक्षिक संस्थान से पत्र) की आवश्यकता हो सकती है, जो लोकल रूल्स पर डिमांड करता है.

रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे

ये भी पढ़ें: Commerce स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट चॉइस, सिर्फ डिग्री नहीं करियर की सीढ़ी है BCom

Previous article नवोदय विद्यालय में 11वीं में नामांकन के लिए 12 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित
Next article नहीं रहे कॉमरेड मिथिलेश सिंह, 71 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, एके रॉय के थे अनुयायी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel