[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance CTET और TET में क्या है अंतर? जानिए टीचर बनने के लिए कौन सी परीक्षा है जरूरी

CTET और TET में क्या है अंतर? जानिए टीचर बनने के लिए कौन सी परीक्षा है जरूरी

0
CTET और TET में क्या है अंतर? जानिए टीचर बनने के लिए कौन सी परीक्षा है जरूरी
शिक्षक की सांकेतिक तस्वीर (PC-Canva)

CTET VS TET: अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि सही परीक्षा पास करना भी जरूरी है. भारत में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए CTET और TET जैसी परीक्षाएं देनी होती हैं. लेकिन कई स्टूडेंट्स को इन दोनों एग्जाम के बीच का फर्क समझ नहीं आता. ऐसे में यहां आसान भाषा में जानिए कि टीचर बनने के लिए कौन-सी परीक्षा देनी होती है और CTET व TET में क्या अंतर है.

टीचर बनने के लिए कौन-सी परीक्षा जरूरी?

भारत में शिक्षक बनने के लिए सबसे पहले DElEd, BEd जैसी टीचिंग से जुड़ी डिग्री होना जरूरी है. इसके बाद उम्मीदवार को Teacher Eligibility Test (TET) पास करना होता है. यह परीक्षा यह तय करती है कि आप स्कूल में पढ़ाने के योग्य हैं या नहीं.

क्या है CTET?

CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक नेशनल लेवल की परीक्षा है. इसे CBSE आयोजित करता है. CTET पास करने के बाद आप केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय और अन्य केंद्र सरकार के स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं

क्या है TET?

TET राज्य स्तर की परीक्षा होती है. हर राज्य अपना अलग TET एग्जाम आयोजित करता है (जैसे UPTET, REET, BTET). इसे पास करने के बाद आप संबंधित राज्य के सरकारी स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

CTET VS TET: CTET और TET में अंतर

आधारCTET (Central TET)TET (State TET)
लेवलनेशनल लेवलस्टेट लेवल
आयोजनCBSE द्वाराराज्य सरकार द्वारा
नौकरी का क्षेत्रकेंद्रीय स्कूल (KVS, NVS)राज्य के सरकारी स्कूल
मान्यतापूरे भारत में मान्यकेवल संबंधित राज्य में

एग्जाम पैटर्न कैसा होता है?

दोनों परीक्षाओं में Paper 1 और Paper 2 होते हैं:

Paper 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए
Paper 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए

यह भी पढ़ें- BSF और CRPF क्या है अंतर? जानिए किसे मिलती है कितनी सैलरी 

Previous article गणगौर पूजा का पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया विसर्जन
Next article पटना में लिव-इन में रह रही लड़की ने किया सुसाइड, मरने से पहले बजाया तेज म्यूजिक, क्या कर रहा था बॉयफ्रेंड?
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel