[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance बिना JEE दिए भी बन सकते हैं IITian, इन 5 कोर्सेस से पूरा करें अपना सपना

बिना JEE दिए भी बन सकते हैं IITian, इन 5 कोर्सेस से पूरा करें अपना सपना

0
बिना JEE दिए भी बन सकते हैं IITian, इन 5 कोर्सेस से पूरा करें अपना सपना
Courses Without JEE: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Courses Without JEE: ज्यादातर स्टूडेंट्स यही सोचते हैं कि IIT में पढ़ाई करने का सिर्फ एक ही रास्ता है  JEE एग्जाम पास करना. साल 2026 में, अब ऐसे कई रास्ते मौजूद हैं, जहां आप बिना JEE एग्जाम के प्रेशर से गुजरे भी देश के इन सबसे पॉपुलर इंस्टीट्यूट का हिस्सा बन सकते हैं. चाहे आप कोडिंग के शौकीन हों, डिजाइनिंग में माहिर हों या फिर मैनेजमेंट की दुनिया में नाम कमाना चाहते हों.

IIT अब आपके लिए कई Alternative Entry प्रोग्राम्स लेकर आया है. ये कोर्सेज (Courses Without JEE) न केवल आपको IIT की ग्लोबल लेवल एजुकेशन दिलाते हैं, बल्कि आपको एक प्रोफेशनल IITian का टैग भी देते हैं. आइए जानते हैं कि उन टॉप कोर्स (Courses Without JEE) के बारे में, जिससे आप  IIT की डिग्री पा सकते हैं.

Courses Without JEE: IIT Madras BS in डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन 

यह वर्तमान में सबसे पॉपुलर कोर्स में से एक है. इसमें एडमिशन के लिए JEE (Courses Without JEE) की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक Qualifier Exam पास करना होता है. इसके लिए आप किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए. इस कोर्स की खासियत यह है कि आप अपनी रेगुलर डिग्री के साथ भी कर सकते हैं. इसमें फाउंडेशन, डिप्लोमा और डिग्री लेवल पर एग्जिट के ऑप्शन मौजूद हैं. 

IIT बॉम्बे: बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes)

अगर आपकी रुचि क्रिएटिविटी और डिजाइनिंग में है, तो आप इस आईआईटी से BDes कर सकते हैं. एडमिशन के लिए आपको UCEED (अंदरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन) पास करना होगा. इस कोर्स के करने के बाद प्रोडक्ट डिजाइन, UI/UX डिजाइन और ग्राफिक डिजाइन जैसे हाई-पेइंग करियर के अवसर मिलते हैं. 

IIT कानपुर: क्लाउड कंप्यूटिंग एंड DevOps 

IIT कानपुर ने ई एंड आईसीटी एकेडमी  के साथ मिलकर यह 8 महीने का प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है. इसके लिए स्टूडेंट्स ग्रेजुएट होने चाहिए. यह कोर्स उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो आईटी (IT) सेक्टर में अपनी जगह बनाना चाहते हैं. 

IIT दिल्ली: एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन रोबोटिक्स 

वर्किंग प्रोफेशनल्स और फ्यूचर की टेक्नीक में रुचि रखने वालों के लिए यह 5 महीने का ऑनलाइन प्रोग्राम है. इसमें AI और ML के रोबोटिक्स में यूज  पर जोर दिया जाता है.  इसके लिए किसी एंट्रेंस एग्जाम के बजाय आपके एकेडमिक रिकॉर्ड और एक्सपिरियंस को प्राथमिकता दी जाती है. 

IIT पटना: BBA और BSc (कंप्यूटर साइंस एंड डेटा एनलिटिक्स)

IIT पटना अब हाइब्रिड मोड में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) और डेटा एनालिटिक्स जैसे कोर्सेज ऑफर कर रहा है. इसके लिए इंस्टीट्यूट अपनी एंट्रेंस एग्जाम या इंटरव्यू कंडक्ट करती है. 

यह भी पढ़ें: कंटेंट राइटिंग क्या है? जानें घर बैठे पैसे कमाने और करियर बनाने का तरीका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel