[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance CBSE Board 10वीं के कमजोर छात्रों के लिए स्मार्ट स्टडी गाइड, ऐसे करें पढ़ाई, आएंगे 100% मार्क्स

CBSE Board 10वीं के कमजोर छात्रों के लिए स्मार्ट स्टडी गाइड, ऐसे करें पढ़ाई, आएंगे 100% मार्क्स

0
CBSE Board 10वीं के कमजोर छात्रों के लिए स्मार्ट स्टडी गाइड, ऐसे करें पढ़ाई, आएंगे 100% मार्क्स
CBSE Board परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

CBSE Board 10th Exam 2026: कई बार 10वीं के छात्र सोचते हैं कि अब तो बहुत देर हो गई, अच्छे नंबर नहीं आ पाएंगे. लेकिन सच्चाई ये है कि अगर आप स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें तो अब भी 100% मार्क्स पाना मुमकिन है. कमजोर स्टूडेंट्स को बस तरीका बदलने की जरूरत है. यहां हम बता रहे हैं ऐसे पांच स्मार्ट स्टडी टिप्स (CBSE Board 10th Exam 2026 Study Tips) जो आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसान और मजेदार बना देंगे.

CBSE Board एग्जाम के लिए टाइम टेबल बनाएं

CBSE Board एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे पहले अपना एक फिक्स टाइम टेबल बनाएं. हर विषय के लिए रोज़ थोड़ा-थोड़ा समय निकालें. जैसे अगर मैथ्स मुश्किल लगता है तो रोज़ 1 घंटे सिर्फ मैथ्स के लिए दें. टाइम टेबल में रिवीजन का भी समय रखें ताकि पढ़ा हुआ दिमाग में बैठ जाए.

सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें

पूरा सिलेबस देखकर डरने की बजाय उसे छोटे हिस्सों में बांटें. जैसे इंग्लिश में चैप्टर-वाइज पढ़ें या साइंस में एक दिन सिर्फ फिजिक्स का एक टॉपिक पढ़ें. इससे पढ़ाई आसान लगेगी और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. छोटे टारगेट पूरे करने से मोटिवेशन भी बना रहता है.

पिछले साल के पेपर सॉल्व करें

सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर हर साल सैंपल पेपर जारी होते हैं. इन्हें जरूर हल करें क्योंकि इससे आपको पता चलेगा कि एग्जाम में किस तरह के सवाल आते हैं. इसके अलावा पिछले सालों के पेपर सॉल्व करने से समय प्रबंधन और राइटिंग प्रैक्टिस भी बेहतर होती है. सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

CBSE Board 10th Exam 2026 Sample Paper Download Here

नोट्स बनाकर पढ़ें

पढ़ाई के दौरान जरूरी पॉइंट्स और फॉर्मूले अपने हाथ से लिखें. नोट्स बनाने से याद करने में आसानी होती है और रिवीजन के वक्त पूरी किताब पलटने की जरूरत नहीं पड़ती. इंग्लिश और सोशल साइंस जैसे विषयों के लिए शॉर्ट नोट्स बहुत फायदेमंद होते हैं.

रट्टा ना मारें

रटने की बजाय चीजों को समझने की कोशिश करें. उदाहरण के तौर पर, साइंस में किसी फॉर्मूले को याद करने से बेहतर है यह जानना कि वह कैसे काम करता है. जब कॉन्सेप्ट क्लियर होगा, तो कोई भी सवाल मुश्किल नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें: 3 सेक्शन में 11 सवाल, कितने घंटे की होगी परीक्षा? देखें सीबीएसई बोर्ड 10वीं इंग्लिश का सैंपल पेपर

सीबीएसई में 100% कैसे प्राप्त करें?

CBSE Board में 100% मार्क्स पाने के लिए स्मार्ट स्टडी जरूरी है. हर दिन का एक फिक्स टाइम टेबल बनाएं, कॉन्सेप्ट क्लियर करें और सिलेबस पूरा होने के बाद रेगुलर रिवीजन करें. सैंपल पेपर और पिछले साल के पेपर जरूर हल करें. गलती पर ध्यान देकर सुधार करें और पॉजिटिव सोच रखें.

10th में 95% लाने के लिए क्या करें?

कक्षा 10वीं में 95% लाने के लिए रोजाना पढ़ाई को रूटीन बनाएं. कठिन विषयों को पहले कवर करें और आसान टॉपिक बाद में पढ़ें. सिलेबस को छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करें. हर हफ्ते रिवीजन करें और सैंपल पेपर से टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करें. आत्मविश्वास बनाए रखें और तनाव से दूर रहें.

सीबीएसई बोर्ड टॉपर कैसे बने?

CBSE Board टॉपर बनने के लिए निरंतरता सबसे अहम है. हर दिन डिसिप्लिन के साथ पढ़ें और सिर्फ रटने की बजाय समझकर सीखें. नोट्स बनाएं, महत्वपूर्ण सवालों पर फोकस करें और हर विषय में बैलेंस बनाए रखें. मॉक टेस्ट देकर अपनी परफॉर्मेंस जांचें और कमजोरियों पर काम करें.

1 दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

CBSE Board 10वीं के छात्रों को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे फोकस्ड पढ़ाई करनी चाहिए. सुबह कठिन विषय पढ़ें और शाम को रिवीजन करें. बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें ताकि दिमाग तरोताज़ा रहे. लंबा समय पढ़ने से ज्यादा जरूरी है कि ध्यान लगाकर, बिना डिस्टर्ब हुए पढ़ाई करें.

Previous article Kaal Bhairav Jayanti 2025: कब है कालभैरव जयंती? जानिए भगवान शिव के इस रौद्र रूप का महत्व
Next article 20 हजार से कम में मिल रहे स्मार्ट वैल्यू टैबलेट्स, धमाकेदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel