[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स? स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स? स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

0
10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स? स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Career options after 10th: 10वीं की परीक्षा खत्म होते ही हर छात्र और माता पिता के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि कौन सी स्ट्रीम चुनी जाए या फिर साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में क्या सेलेक्ट कर बेहतर फ्यूचर बनाया जा सकता है. यह फैसला सिर्फ दो साल की पढ़ाई का नहीं, बल्कि आपके पूरे करियर की दिशा भी तय करता है.. अक्सर छात्र दूसरों की देखा-देखी या किसी के दबाव में स्ट्रीम चुन लेते हैं और बाद में पछताते हैं. आइए हम जानते हैं कि कौन सा स्ट्रीम सिलेक्ट करने से आगे पढ़ाई और करियर बेहतर बन सकता है. 

Career options after 10th: अपनी रुचि और क्षमता को जानें? 

स्ट्रीम चुनने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपका इंट्रेस्ट किस सब्जेक्ट में है. अगर आपको मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट्स अच्छे लगते हैं तो साइंस आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. वहीं अकाउंट्स, बिजनेस और फाइनेंस में रुचि रखने वालों के लिए कॉमर्स एक अच्छा सेलेक्शन है. अगर आपको सोशल साइंस, पॉलिटिक्स, मीडिया या आर्ट्स से जुड़े सब्जेक्ट पसंद हैं, तो आर्ट्स आपके लिए बेहतर रहेगा.

Career options after 10th: तीनों स्ट्रीम्स को गहराई से समझें

अगर आप डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट या पायलट बनना चाहते हैं, तो यह साइंस जरूरी है. मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंसी या बैंकिंग जैसे फील्ड के लिए कॉमर्स सबसे बेस्ट है. यह स्ट्रीम बहुत बड़ी है. अगर आप आईएएस (IAS), वकील, जर्नलिस्ट, साइकोलॉजिस्ट या डिजाइनर बनना चाहते हैं, तो आर्ट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. 

करियर ऑप्शन पर रिसर्च करें

  • अगर आप MBA करना चाहते हैं, तो कॉमर्स या आर्ट्स दोनों अच्छे हैं.
  • अगर आप डिजाइनिंग में जाना चाहते हैं, तो आर्ट्स या साइंस ले सकते हैं.
  • अगर आप डिफेंस (NDA) में जाना चाहते हैं, तो साइंस (PCM) सबसे ज्यादा फायदेमंद है.

Career options after 10th: मार्क्स की समझ 

स्ट्रीम का सिलेक्शन सिर्फ दोस्तों को देखकर या दबाव में आकर नहीं करना चाहिए. अपने 10वीं के रिजल्ट और सब्जेक्ट की समझ पर ध्यान दें. अगर किसी विषय में लगातार दिक्कत आती है तो उस स्ट्रीम को चुनने से बचें. सही चुनाव वही है जिसमें आप पढ़ाई को एन्जॉय करें और अच्छा परफॉर्म कर सकें.

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के बेस्ट सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है करोड़ों का पैकेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel