[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 12वीं के बाद फार्मासिस्ट कैसे बनें? जानें बेस्ट कोर्स और टॉप कॉलेज

12वीं के बाद फार्मासिस्ट कैसे बनें? जानें बेस्ट कोर्स और टॉप कॉलेज

0
12वीं के बाद फार्मासिस्ट कैसे बनें? जानें बेस्ट कोर्स और टॉप कॉलेज
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Career in Pharmacy: आज के समय में हेल्थ सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. साथ ही मेडिसिन की जरूरत भी लगातार बढ़ती जा रही है. अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो फार्मासिस्ट बनना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें  स्टूडेंट्स सीखते हैं कि कौन सी दवा कितनी मात्रा में और कैसी दी जानी चाहिए. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतर हैं, जो 12वीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ बायोलॉजी या मैथ्स सब्जेक्ट लिया है. आइए जानते हैं कि फार्मासिस्ट बनने (Career in Pharmacy) के लिए कौन-कौन से कोर्स होते हैं. 

फार्मेसी कोर्स क्या है? 

फार्मेसी (Career in Pharmacy) एक प्रोफेशनल कोर्स है, जिसमें आपको दवाइयों से जुड़ी जानकारी दी जाती है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स सीखते हैं कि मेडिसिन कैसे बनती है और उनका यूज कैसे होता है. फार्मेसी कोर्स करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में जा सकते हैं. साथ ही आप खुद की मेडिकल शॉप या फार्मेसी खोल सकते हैं. 

 फार्मासिस्ट बनने के लिए कौन-कौन से कोर्स होते हैं? 

D Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी): D फार्मा कोर्स 2 साल का होता है. इस कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट्स 12वीं (Physics, Chemistry, Biology/ Maths) पास होने चाहिए. 

B Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी): फार्मा इंडस्ट्री में अच्छे करियर के मौके मिलते हैं. 

M Pharm (मास्टर ऑफ फार्मेसी): यह कोर्स B Pharm के बाद किया जाता है. साथ ही रिसर्च और टीचिंग के लिए बेहतर माना जाता है. 

Pharm D (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी): क्लिनिकल फार्मेसी में स्पेशलाइजेशन 

Career in Pharmacy: करियर स्कोप और सैलरी 

फार्मासिस्ट बनने के बाद कई फील्ड में, जैसे फार्मा कंपनी, रिसर्च लैब, ड्रग इंस्पेक्टर (सरकारी नौकरी) और हॉस्पिटल फार्मासिस्ट नौकरी के मौके मिलते हैं. फार्मेसी कोर्स करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी 15,000 से 30,000 प्रति माह हो सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने के बाद सैलरी 50,000 या उससे ज्यादा भी हो सकता है. 

टॉप कॉलेज 

फार्मेसी के लिए टॉप कॉलेज की लिस्ट नीचे दी गई है-

क्रमांक कॉलेज का नामशहरविशेषता
1जामिया हमदर्द (Jamia Hamdard)नई दिल्लीरिसर्च और प्लेसमेंट में नंबर 1
2BITS पिलानी (BITS Pilani)पिलानी, राजस्थानबेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल एक्सपोजर
3पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University)चंडीगढ़सबसे किफायती सरकारी यूनिवर्सिटी
4JSS कॉलेज ऑफ फार्मेसीऊटी, तमिलनाडुक्लिनिकल फार्मेसी के लिए फेमस 
5NIPER हैदराबादहैदराबादरिसर्च और एडवांस लैब के लिए बेस्ट
6ICT मुंबईमुंबईइंडस्ट्री टाइ-अप्स और हाई पैकेज
7JSS कॉलेज ऑफ फार्मेसीमैसूरबेस्ट प्राइवेट कॉलेज एक्सपीरियंस
8MCOPS, मणिपालउडुपी, कर्नाटकइंटरनेशनल प्लेसमेंट के अवसर
9NIPER मोहालीपंजाबसरकारी इंस्टीट्यूट में टॉप रैंकिंग
10SRM इंस्टीट्यूटचेन्नईमॉडर्न  ट्रेनिंग और शानदार कैंपस

यह भी पढ़ें: Biomedical Engineering में ब्राइट फ्यूचर, जानिए क्यों बढ़ रही इसकी डिमांड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel