[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 10वीं के बाद करियर चुनते समय न करें जल्दबाजी, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

10वीं के बाद करियर चुनते समय न करें जल्दबाजी, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

0
10वीं के बाद करियर चुनते समय न करें जल्दबाजी, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Career Advice: 10वीं बोर्ड रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से कौन-सा स्ट्रीम चुनें, यह फैसला कई बार कन्फ्यूजन और दबाव के बीच लिया जाता है. ऐसे समय में जल्दीबाजी न करें. 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने से पहले इन बातों का ध्यान रखें. 

अपनी रुचि और ताकत को समझें

करियर चुनते समय सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका इंटरेस्ट किस विषय में है. जिस सब्जेक्ट में रुचि होगी, उसमें बेहतर प्रदर्शन भी होगा और पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी. 

दूसरों के दबाव में फैसला न लें

कई छात्र दोस्तों या परिवार के कहने पर स्ट्रीम चुन लेते हैं, लेकिन हर किसी की क्षमता और लक्ष्य अलग होता है. इसलिए भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी पसंद को प्राथमिकता दें. 

सभी ऑप्शन की सही जानकारी लें

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के अलावा आज डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और स्किल-बेस्ड कोर्स जैसे कई विकल्प मौजूद हैं. सही जानकारी के साथ फैसला लेना जरूरी है ताकि आगे पछताना न पड़े. 

भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखें

आप आगे क्या बनना चाहते हैं, इंजीनियर, डॉक्टर, सीए या पत्रकार, इसका सीधा संबंध आपके चुने गए स्ट्रीम से होता है. इसलिए लॉन्ग टर्म गोल को ध्यान में रखकर डिसिजन लें. 

ओपन माइंड और धैर्य रखें

करियर का यह फैसला आखिरी नहीं होता. समय के साथ रुचि और ऑप्शन बदल सकते हैं. इसलिए खुद को एक्सप्लोर करने का मौका दें और सीखने की प्रक्रिया को जारी रखें.

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग-मेडिकल के अलावा ये 5 हाई-ग्रोथ कोर्स बना सकते हैं करियर

Previous article कचहरी का चक्कर छोड़ें, बिना किसी कोर्ट फीस के निबटाएं अपने लंबित विवाद
Next article WATCH: टॉय कार, स्प्रे बॉटल और लाइटिंग से बंदे ने बनाया सिनेमैटिक वीडियो, Porsche और Audi ने दिया शाउटआउट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel