[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech CS की भीड़ से दूर स्टूडेंट्स ले रहे हैं Textile Engineering, जानें करियर स्कोप

BTech CS की भीड़ से दूर स्टूडेंट्स ले रहे हैं Textile Engineering, जानें करियर स्कोप

0
BTech CS की भीड़ से दूर स्टूडेंट्स ले रहे हैं Textile Engineering, जानें करियर स्कोप
BTech Textile Engineering: काम करती हुई युवती की फोटो (Freepik)

BTech Textile Engineering: आज के समय में बीटेक कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट्स के बीच सबसे पॉपुलर ब्रांच मानी जाती थी. लेकिन बढ़ती कॉम्पिटिशन, सीमित जॉब ऑप्शंस और ओवरक्राउडिंग के कारण अब कई स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई का रुख Textile Engineering की ओर कर रहे हैं. यह ब्रांच सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी कपड़े और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस जैसे सेक्टर में भी मौके देती है. 2026 में यह स्टूडेंट्स के लिए एक स्मार्ट और प्रॉमिसिंग करियर ऑप्शन बनकर उभर रही है. आइए जानते हैं कि टेक्सटाइल इंजीनियरिंग (BTech Textile Engineering) क्या है और स्टूडेंट्स इस ब्रांच को क्यों चुन रहे हैं.

Textile Engineering क्या है ?

Textile Engineering एक ऐसी इंजीनियरिंग ब्रांच है, जिसमें कपड़ा (fabric) बनने की पूरी प्रोसेस की पढ़ाई कराई जाती है. इसमें कच्चे रेशे (cotton, wool, polyester) से लेकर कपड़े तैयार कैसे किया जाता है,ये सिखाया जाता है. Textile Engineering सिर्फ फैशन या कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी एक मजबूत करियर ब्रांच है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स ये सीखते हैं-

  • फाइबर और यार्न कैसे बनते हैं
  • कपड़ा कैसे बुना और तैयार किया जाता है
  • डाइंग, प्रिंटिंग और फिनिशिंग प्रोसेस
  • टेक्सटाइल मशीनों का यूज
  • टेक्निकल और स्मार्ट टेक्सटाइल (मेडिकल, ऑटोमोबाइल, स्पेस में यूज होने वाले कपड़े)

BTech CS से हटकर यह ब्रांच क्यों चुन रहे हैं स्टूडेंट्स ?

आज के समय में बीटेक कंप्यूटर साइंस में बहुत ज्यादा भीड़ हो गई है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स CS कर रहे हैं, लेकिन सभी को अच्छी जॉब या हाई पैकेज नही मिल पा रहा. जिसके वजह से अब कई स्टूडेंट्स टेक्सटाइल इंजीनियरिंग जैसी कोर ब्रांच की तरफ जा रहे हैं. CS में ओवर कॉम्पीटीशन, कोर ब्रांच की डिमांड, स्टेबल जॉब, कम भीड़ और ज्यादा मौके के वजह से Textile Engineering स्टूडेंट्स के लिए स्मार्ट और लॉन्ग-टर्म करियर ऑप्शन बनती जा रही है.

BTech Textile Engineering Career: करियर स्कोप

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग करने के बाद स्टूडेंट्स टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनीज, टेक्निकल
टेक्सटाइल इंडस्ट्री, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, क्वालिटी कंट्रोल एंड प्रोडक्शन और फैशन एंड अपैरल इंडस्ट्री जैसे फील्ड में काम कर सकते हैं. BTech Textile Engineering करने के बाद फ्रेशर्स की सैलरी 3-6 लाख प्रतिवर्ष होती है. कुछ साल के एक्सपिरियंस के बाद पैकेज तेजी से बढ़ता है. विदेश में टेक्सटाइल इंजीनियर्स की अच्छी डिमांड है.

BTech Textile Engineering: टॉप कॉलेज

इंडिया में कई ऐसे कॉलेज हैं, जैसे IIT दिल्ली, NIT जालंधर, ICT मुंबई, NIT सूरत और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी है, जहां टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाती है.

यह भी पढ़ें: BTech CS या ECE नहीं, यह बनेगी फ्यूचर की हाई स्कोप ब्रांच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel