[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance CSE की रेस छोड़ो! ये है BTech की फ्यूचर रेडी ब्रांच, जानिए क्यों

CSE की रेस छोड़ो! ये है BTech की फ्यूचर रेडी ब्रांच, जानिए क्यों

0
CSE की रेस छोड़ो! ये है BTech की फ्यूचर रेडी ब्रांच, जानिए क्यों
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BTech Robotics and AI: आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स सिर्फ CSE (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) की ओर भाग रहे हैं. लेकिन तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब सिर्फ कोडिंग ही नहीं, बल्कि Robotics और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दौर शुरू हो चुका है. आने वाले समय में वही स्टूडेंट्स आगे होंगे जो मशीनों को समझेंगे, ऑटोमेशन बनाएंगे और स्मार्ट सिस्टम डेवलप करेंगे.  ऐसे में BTech रोबोटिक्स एंड  AI एक ऐसा कोर्स बनकर उभर रहा है, जो आपको फ्यूचर के लिए पूरी तरह तैयार करता है. आइए जानते हैं कि BTech Robotics and AI क्या है. 

क्या है BTech Robotics and AI?

बीटेक रोबोटिक्स एंड AI एक इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स है, जिसमें आपको कई फील्ड्स का कॉम्बिनेशन पढ़ाया जाता है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स डिजाइन, ऑटोमेशन सिस्टम, Sensors और Embedded Systems. इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य है ऐसी मशीनें और सिस्टम बनाना जो इंसानों की तरह सोच सकें और काम कर सकें. 

यह क्यों है फ्यूचर रेडी ब्रांच? 

  • हाई डिमांड स्किल्स
  • अच्छी सैलरी पैकेज
  • इनोवेशन का मौका
  • ग्लोबल करियर ऑप्शन

करियर ऑप्शन 

बीटेक रोबोटिक्स एंड AI करने के बाद आप AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, रोबोटिक्स इंजीनियर और ऑटोमेशन इंजीनियर जैसे फील्ड्स में काम कर सकते हैं. अगर आपको टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट है या फिर मशीन और रोबोटिक्स पसंद है, तो ये कोर्स आपके लिए सही होगा. 

क्यों छोड़नी चाहिए सिर्फ CSE की रेस? 

CSE में बढ़ता कॉम्पटीशन: हर साल लाखों स्टूडेंट्स CSE चुन रहे हैं, जिससे जॉब मार्केट में कॉम्पटीशन बहुत बढ़ गया है. 

स्पेशलाइजेशन की कमी: CSE एक ब्रॉड फील्ड है, लेकिन Robotics & AI आपको एक स्पेशल स्किल सेट देता है, जो ज्यादा डिमांड में है. 

ऑटोमेशन का बढ़ता ट्रेंड: आज हर इंडस्ट्री में ऑटोमेशन की जरूरत है जैसे फैक्ट्री, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और डिफेंस. हर जगह AI और रोबोट्स का यूज बढ़ रहा है. 

टॉप कॉलेज 

BTech Robotics and AI के लिए टॉप कॉलेज के नाम नीचे दिए गए हैं- 

  • IIT दिल्ली 
  • IIT कानपुर 
  • VIT वेल्लोर 
  • IIT गुवाहाटी 
  • IIIT बैंगलोर 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद क्या करें? बोर्ड एग्जाम के बाद खुलते हैं ये टॉप करियर ऑप्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel