[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech CS से ज्यादा पैकेज दिला सकती है ये ब्रांच, IT सेक्टर में तगड़ी डिमांड

BTech CS से ज्यादा पैकेज दिला सकती है ये ब्रांच, IT सेक्टर में तगड़ी डिमांड

0
BTech CS से ज्यादा पैकेज दिला सकती है ये ब्रांच, IT सेक्टर में तगड़ी डिमांड
Machine Learning Engineering: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Machine Learning Engineering: अब तक BTech कंप्यूटर साइंस (CS) को सबसे सिक्युर और हाई सैलरी देने वाला इंजीनियरिंग ऑप्शन माना जाता था. लेकिन बदलते टेक्नोलॉजी के दौर में एक नई ब्रांच मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग तेजी से उभर रही है. बढ़ती जरूरत ने इस फील्ड को मजबूत बना दिया है. आज कई कंपनियां मशीन लर्निंग इंजीनियर्स को CS इंजीनियर्स से भी ज्यादा सैलरी ऑफर कर रही है.

स्मार्ट ऐप्स, AI टूल्स, चैटबॉट्स और सेल्फ लर्निंग सिस्टम के पीछे जो काम करता है, वही Machine Learning Engineering है. यही वजह है कि यह ब्रांच अब सिर्फ एक ऑप्शन नहीं है. बल्कि फ्यूचर प्रूफ करियर चॉइस बनती जा रही है. आइए जानते हैं कि मशीन लर्निंग ब्रांच क्या है और इसके स्कोप क्या है.

Machine Learning Engineering क्या है ?

मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग एक ऐसी ब्रांच है, जिसमें कंप्यूटर को डेटा से सीखने, पैटर्न समझने और खुद डीसीजन लेने के लिए तैयार किया जाता है. इसमें AI, डेटा साइंस, स्टेटिक्स और प्रोग्रामिंग तीनों का कॉम्बिनेशन होता है. मशीन लर्निंग में Python, डेटा स्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनलिसिस, मॉडल ट्रेनिंग और प्रोबैलिटी जैसे कई मुख्य रूप से सिखाई जाती है.

Machine Learning Engineering की डिमांड इतनी ज्यादा क्यों है ?

आज लगभग हर इंडस्ट्री जैसे Google, Amazon, Microsoft, हेल्थकेयर, बैंकिंग एंड फाइनेंस, ई-कॉमर्स और वॉईस असिस्टेंट सेक्टर ML का यूज कर रही है. कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स चाहिए, जो लार्ज डेटा को समझ सकें, AI को रियल वर्ल्ड में अप्लाई कर सकें और प्रीडिक्शन मॉडल बना सकें. यही कारण है कि ML इंजीनियर्स की डिमांड CS इंजीनियर्स से तेजी से बढ़ रही है.

टॉप कॉलेज

मशीन लर्निंग जैसे एडवांस्ड और फ्यूचर-ओरिएंटेड फील्ड में सिर्फ कोर्स का नाम नहीं, बल्कि कॉलेज की क्वालिटी, फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी बहुत मायने रखती है. भारत में कई IITs, NITs और रेपुटेड प्राइवेट यूनिवर्सिटीज है, जहां Machine Learning की पढ़ाई इंटरनेशनल लेवल पर कराई जाती है. जैसे –

  • IIIT हैदराबाद
  • IIT मद्रास
  • IIT बॉम्बे
  • NIT सुरथकल
  • IIT दिल्ली

मशीन लर्निंग इंजीनियर्स की सैलरी

मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग एक स्पेशलाइज्ड स्किल है. इंडिया में एक मशीन लर्निंग इंजीनियर की शुरुआती सैलरी लगभग 8-15 लाख प्रतिवर्ष होती है. कुछ साल के एक्सपिरियंस के बाद सैलरी 20- 35 लाख प्रतिवर्ष हो जाती है.

यह भी पढ़ें: एनर्जी सेक्टर में उभरता हुआ ब्रांच, BTech Power Engineering में तगड़ा करियर स्कोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel