[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech IT या Mechanical, आपकी किस्मत किस ब्रांच में चमकेगी?

BTech IT या Mechanical, आपकी किस्मत किस ब्रांच में चमकेगी?

0
BTech IT या Mechanical, आपकी किस्मत किस ब्रांच में चमकेगी?
BTech IT vs Mechanical (सांकेतिक फोटो)

BTech IT vs Mechanical: इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक छात्र सबसे बड़ा सवाल पूछते हैं कि आखिर BTech IT बेहतर है या Mechanical. दोनों ब्रांच मजबूत हैं, लेकिन काम करने का तरीका, भविष्य की डिमांड और करियर ग्रोथ एक दूसरे से काफी अलग है. आइए आम बोलचाल की भाषा में समझते हैं कि किसमें आपका भविष्य ज्यादा चमक सकता है.

BTech IT में करियर

आज हर चीज ऑनलाइन हो रही है. चाहे मोबाइल ऐप बनाना हो, वेबसाइट डेवलप करना हो, डेटा संभालना हो या साइबर सिक्योरिटी. IT का दायरा हर साल बढ़ता जा रहा है. IT की खासियत ये है कि आप घर बैठकर भी काम कर सकते हैं और नौकरी पूरे देश में नहीं बल्कि दुनिया भर में मिल जाती है.

BTech IT कोर्स के बाद सैलरी शुरुआती लेवल पर भी ठीक-ठाक होती है और स्किल्स अच्छी हों तो पैकेज आसानी से बढ़ जाता है. कंपनियां ऐसे उम्मीदवार चाहती हैं जो नई टेक्नोलॉजी तेजी से सीख सकें.

Mechanical में करियर

Mechanical Engineering को हर इंजीनियरिंग की मां कहा जाता है. क्योंकि इंडस्ट्री चाहे कोई भी हो, मशीनों और प्रोडक्शन की जरूरत हमेशा रहती है. इसमें ऑटोमोबाइल, मैनुफैक्चरिंग, एयरक्राफ्ट, रेलवे, थर्मल प्लांट्स और कई बड़े सेक्टरों में नौकरी मिलती है.

Mechanical की खूबसूरती ये है कि ये पुरानी नहीं होती. हां, सैलरी और ग्रोथ IT की तुलना में थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन जॉब की स्थिरता अच्छी होती है. यह उन छात्रों के लिए सही है जिन्हें मशीनों से प्यार है और ऑन-फील्ड काम करना पसंद है.

किसमें है ज्यादा स्कोप?

स्कोप की बात करें तो IT इस समय सबसे तेजी से बढ़ने वाली ब्रांच है. AI, Cyber Security, Cloud, Data Science जैसी नई फील्ड्स IT को और ज्यादा दमदार बना रही हैं. वहीं Mechanical में स्कोप स्थिर है. कंपनियां Mechanical में भी हायर करती हैं, लेकिन मार्केट की ग्रोथ IT जितनी तेज नहीं है.

यह भी पढ़ें: यूपी में लेक्चरर की भर्ती, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा

नोट: बीटेक आईटी और मैकेनिकल ब्रांच की तुलना करते हुए यह आर्टिकल सिर्फ करियर गाइड की उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसको जॉब मार्केट डिमांड और छात्रों की दिलचस्पी के आधार पर बनाया गया है.

Previous article Indian Railways : 27 फरवरी 2026 तक झारखंड को दिल्ली से जोड़ने वाली ये ट्रेन रद्द
Next article prakaash parv 2025: रेलवे का सबसे बड़ा तोहफा! पटना साहिब में रुकेंगी 19 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel