[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech IT या Automobile, आपके करियर की असली चाबी किस ब्रांच में?

BTech IT या Automobile, आपके करियर की असली चाबी किस ब्रांच में?

0
BTech IT या Automobile, आपके करियर की असली चाबी किस ब्रांच में?
BTech IT vs Automobile (सांकेतिक फोटो AI Generated)

BTech IT vs Automobile: आजकल इंजीनियरिंग के इतने सारे ब्रांच हैं कि स्टूडेंट्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर किस फील्ड में बेहतर भविष्य मिलेगा. खासकर IT और Automobile के बीच चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है. एक तरफ तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया है और दूसरी तरफ गाड़ियों की रफ्तार. आइए दोनों ब्रांच (BTech IT vs Automobile) के लिए करियर के ऑप्शन पर नजर डालते हैं.

BTech IT में करियर

IT सेक्टर आज सबसे तेजी से बढ़ते हुए क्षेत्रों में से एक है. यहां काम का दायरा बहुत बड़ा है. Software Development, Data Science, Cyber Security, Cloud Computing, App Development जैसे कई शानदार फील्ड्स इसमें शामिल हैं. IT की खासियत ये है कि यहां न सिर्फ नौकरी ज्यादा है बल्कि सैलरी भी अच्छी मिलती है.

बीटेक आईटी के बाद मिलने वाली जॉब प्रोफाइल में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी काफी होती है. अगर आपको कंप्यूटर, कोडिंग और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है, तो IT आपके लिए एकदम फिट ऑप्शन है. इसके लिए मल्टी नेशनल कंपनियां हाई पैकेज पर हायर करती हैं.

BTech Automobile में करियर

Automobile Engineering उन छात्रों के लिए बढ़िया है जिन्हें कार, बाइक, इंजन और मशीनों से लगाव है. यह फील्ड ऑटोमोबाइल डिजाइन, मैनुफैक्चरिंग, टेस्टिंग और मेंटेनेंस से जुड़ी होती है. Electric Vehicle (EV) सेक्टर आने के बाद इस क्षेत्र में फिर से तेजी आई है.

हालांकि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में IT जितनी बड़ी सैलरी शुरुआत में नहीं मिलती, लेकिन सीखने के चांस और ऑन-ग्राउंड काम में काफी मजा आता है. अगर आपको वाहनों की तकनीक समझना और उनमें सुधार करना पसंद है, तो यह आपके लिए सही राह है.

BTech IT vs Automobile: स्कोप की तुलना

स्कोप की बात करें तो IT सेक्टर लगातार ऊपर जा रहा है. हर कंपनी IT पर निर्भर है और आने वाले समय में AI, Cloud और Automation इसे और बड़ा बना देंगे. वहीं Automobile थोड़ा स्थिर है लेकिन Electric Vehicles की वजह से नई जॉब्स बढ़ रही हैं. कुछ सालों में EV और स्मार्ट गाड़ियों के आने से यहां भी अच्छे मौके बनेंगे.

यह भी पढ़ें: BTech IT या Mechanical, आपकी किस्मत किस ब्रांच में चमकेगी?

Previous article बिहार दर्शन यात्रा पर राजगीर व बोधगया गये महुआरी विद्यालय के बच्चे
Next article छात्राओं की स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिस वैन से टकरायी, दोनों रेफर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel