[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance टेक इंडस्ट्री का नया फेवरेट इंजीनियरिंग ब्रांच, BTech IT के बाद मिलती है ये 5 जॉब

टेक इंडस्ट्री का नया फेवरेट इंजीनियरिंग ब्रांच, BTech IT के बाद मिलती है ये 5 जॉब

0
टेक इंडस्ट्री का नया फेवरेट इंजीनियरिंग ब्रांच, BTech IT के बाद मिलती है ये 5 जॉब
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BTech IT Job Option: बीटेक आईटी करने के बाद सिर्फ एक नहीं बल्कि कई शानदार करियर ऑप्शन खुल जाते हैं. अच्छी बात ये है कि इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में मौके मिलते हैं. अगर आपको कंप्यूटर, टेक्नोलॉजी और नए डिजिटल ट्रेंड्स में दिलचस्पी है तो ये फील्ड आपके लिए काफी दमदार साबित हो सकती है.

आज लगभग हर कंपनी डिजिटल हो चुकी है. बैंकिंग से लेकर हेल्थ, एजुकेशन से लेकर एंटरटेनमेंट तक हर जगह IT प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ रही है. AI, Cyber Security, Cloud Computing और Data जैसी नई टेक्नोलॉजी ने इस ब्रांच की वैल्यू और बढ़ा दी है.

Software Developer शानदार करियर

BTech IT के बाद सबसे पॉपुलर जॉब प्रोफाइल Software Developer की होती है. इस रोल में आपको मोबाइल ऐप, वेबसाइट और सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम मिलता है.

अगर आपकी कोडिंग अच्छी है तो Google, Microsoft, Amazon जैसी बड़ी कंपनियों तक पहुंचने का मौका मिल सकता है. शुरुआत में ही 5 से 12 लाख रुपये तक का पैकेज मिलना आज आम बात हो गई है.

Data Analyst की नौकरी

आज के दौर में Data नया तेल माना जा रहा है. कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए डेटा का इस्तेमाल कर रही हैं. ऐसे में Data Analyst की डिमांड तेजी से बढ़ी है.

इस जॉब में आपको डेटा को समझना, रिपोर्ट बनाना और कंपनी को सही फैसले लेने में मदद करनी होती है. Excel, SQL और Python जैसी स्किल्स आने पर इस फील्ड में जल्दी ग्रोथ मिलती है.

Cyber Security Expert की डिमांड सबसे तेज

हर दिन ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग के मामले बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि Cyber Security Expert आज सबसे जरूरी प्रोफाइल्स में गिने जाते हैं.

इनका काम कंपनी के डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखना होता है. कई कंपनियां Ethical Hackers को भी मोटी सैलरी देती हैं. अगर आपको टेक्नोलॉजी के साथ सिक्योरिटी में इंटरेस्ट है तो ये फील्ड काफी शानदार है.

Cloud Engineer और AI Engineer की बढ़ रही वैल्यू

Cloud Computing और Artificial Intelligence आने वाले समय की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी मानी जा रही है. इसलिए Cloud Engineer और AI Engineer की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

Cloud Engineer कंपनियों का ऑनलाइन डेटा और सर्वर संभालते हैं, जबकि AI Engineer स्मार्ट सिस्टम और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. इन दोनों फील्ड्स में स्किल्ड लोगों की भारी कमी है, इसलिए सैलरी भी काफी शानदार मिलती है.

यह भी पढ़ें: SBI ने निकाली 7150 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Previous article AI और 5G से बदल जाएगी ऑटो इंडस्ट्री; Google, Tesla और Xiaomi क्यों बदल रहे कारों का भविष्य?
Next article KKR की जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel