[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech Cyber Security बन रहा है इंजीनियरिंग का नया हीरो, देखें जॉब ऑप्शन

BTech Cyber Security बन रहा है इंजीनियरिंग का नया हीरो, देखें जॉब ऑप्शन

0
BTech Cyber Security बन रहा है इंजीनियरिंग का नया हीरो, देखें जॉब ऑप्शन
सांकेतिक फोटो (Canva)

BTech Cyber Security: सोचिए, अगर किसी कंपनी का डेटा हैक हो जाए तो कितना नुकसान हो सकता है. इसी खतरे से बचाने के लिए Cyber Security एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ती है. बैंकिंग, आईटी, हेल्थकेयर से लेकर गवर्नमेंट सेक्टर तक हर जगह इस स्किल की मांग है. यही वजह है कि स्टूडेंट्स अब इस फील्ड को करियर के तौर पर तेजी से चुन रहे हैं.

BTech Cyber Security के लिए योग्यता

12वीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट है तो BTech Cyber Security कोर्स कर सकते है. इसके लिए आपको JEE Main जैसे एंट्रेंस एग्जाम देना होगा. इसके अलावा कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटी अपने एंट्रेंस टेस्ट भी लेती हैं. सही कॉलेज चुनें, बेसिक्स मजबूत करें और प्रैक्टिकल स्किल्स पर ध्यान दें.

हर सेक्टर में जरूरत

आज बैंकिंग, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, सोशल मीडिया, यहां तक कि छोटे स्टार्टअप भी साइबर अटैक से बचना चाहते हैं. ऐसे में Cyber Security एक्सपर्ट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. यही कारण है कि इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को कॉलेज से निकलते ही अच्छे जॉब ऑफर मिलने लगते हैं.

इन कॉलेजों में लें एडमिशन

अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो देश के कई टॉप कॉलेज इसके लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म देते हैं. जैसे-

  • Indian Institute of Technology Bombay
  • Indian Institute of Technology Delhi
  • Vellore Institute of Technology
  • SRM Institute of Science and Technology

IIIT हैदराबाद और BITS पिलानी जैसे कॉलेज भी इस कोर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है. इन कॉलेजों की ‘साइबर सिक्योरिटी स्पेशलाइजेशन’ इतनी पॉपुलर है कि गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां लाइन लगाकर खड़ी रहती हैं.

साइबर सिक्योरिटी में करियर

Cyber Security में करियर आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है. यहां अलग-अलग स्किल्स के हिसाब से कई जॉब रोल्स मिलते हैं. कुछ प्रमुख डेजिगनेशन इस तरह हैं:

  • Cyber Security Analyst – सिस्टम की सिक्योरिटी मॉनिटर करना और खतरों को पहचानना.
  • Ethical Hacker (Penetration Tester) – सिस्टम को टेस्ट करके कमजोरियां ढूंढना.
  • Network Security Engineer – नेटवर्क को सुरक्षित रखना और साइबर अटैक से बचाना.
  • Information Security Analyst – डेटा और इंफॉर्मेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना.
  • Security Consultant- कंपनियों को सिक्योरिटी स्ट्रेटजी और सॉल्यूशन देना.
  • SOC Analyst (Security Operations Center)- रियल टाइम में साइबर अटैक्स को ट्रैक और रिस्पॉन्ड करना.
  • Cyber Forensic Expert- साइबर क्राइम की जांच करना और डिजिटल सबूत इकट्ठा करना.
  • Malware Analyst- वायरस और मालवेयर को समझना और उनसे बचाव के तरीके बनाना.
  • Cloud Security Engineer- क्लाउड प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी संभालना.
  • Chief Information Security Officer (CISO)- कंपनी की पूरी साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजी को लीड करना.

Cyber Security में करियर शुरू होते ही अच्छी सैलरी मिल जाती है. फ्रेशर्स को 6 से 12 लाख सालाना तक का पैकेज मिल सकता है. एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ यह 20 से 30 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकता है. एथिकल हैकर, सिक्योरिटी एनालिस्ट, पेनिट्रेशन टेस्टर और नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर जैसे कई शानदार रोल्स इस फील्ड में मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है BSc बायोटेक्नोलॉजी, जानें कोर्स डिटेल

Previous article गर्मी में शरीर में न होने दें पानी की कमी
Next article श्री रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel