[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance AI का क्रेज या CSE की सेफ्टी? जानें कौन सा कोर्स दिलाएगा बेहतर करियर

AI का क्रेज या CSE की सेफ्टी? जानें कौन सा कोर्स दिलाएगा बेहतर करियर

0
AI का क्रेज या CSE की सेफ्टी? जानें कौन सा कोर्स दिलाएगा बेहतर करियर
काम करते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BTech CSE vs AI: आज के टाइम में टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है, और ऐसे में बीटेक CSE (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) और बीटेक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दोनों ही काफी पॉपुलर कोर्स बन चुके हैं. लेकिन अक्सर स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा कोर्स चुनें. आइए जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस और AI (BTech CSE vs AI) के बीच क्या अंतर है. 

BTech CSE क्या है?

बीटेक CSE एक ऐसा कोर्स है जिसमें आपको कंप्यूटर से जुड़ी हर बेसिक और एडवांस चीज सिखाई जाती है. इसमें प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर, डेटाबेस, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग जैसी चीजें शामिल होती हैं. इसमें प्रोग्रामिंग (C, Java, Python), सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा स्ट्रक्चर एंड एल्गोरिथ्म और डेटाबेस मैनेजमेंट सिखाया जाता है. 

BTech AI क्या है?

बीटेक AI एक स्पेशलाइज्ड कोर्स है, जो खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर फोकस करता है. इसमें आपको सिखाया जाता है कि मशीनें कैसे इंसानों की तरह सोच और सीख सकती हैं. इसमें मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, Deep Learning, Neural Networks और रोबोटिक्स जैसे चीजें सिखाई जाती है. ये कोर्स थोड़ा फ्यूचर-ओरिएंटेड और एडवांस होता है. 

BTech CSE vs AI: मुख्य अंतर 

तुलना का आधारBTech Computer Science (CSE)BTech Artificial Intelligence (AI)
मुख्य फोकसयह कंप्यूटर की पूरी दुनिया का ऑल-राउंडर कोर्स है. यह मशीनों को बुद्धिमान बनाने का ‘स्पेशलिस्ट’ कोर्स है. 
क्या पढ़ेंगेप्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग, ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंटमशीन लर्निंग, डेटा साइंस, रोबोटिक्स और डेटा माइनिंग
लचीलापन (Flexibility)आप किसी भी आईटी फील्ड (Web, App, Security) में जा सकते हैं. आप मुख्य रूप से डेटा और स्मार्ट सिस्टम्स की फील्ड तक सीमित रहेंगे. 
जॉब रोल्ससॉफ्टवेयर इंजीनियर, वेब डेवलपर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर. डेटा साइंटिस्ट, AI रिसर्चर, मशीन लर्निंग इंजीनियर. 
किसके लिए सही हैजिन्हें कंप्यूटर की हर चीज में रुचि है जिन्हें फ्यूचर टेक, डेटा एनालिसिस और रिसर्च में खास इंटरेस्ट है. 

BTech CSE vs AI जॉब ऑप्शन 

CSE के बाद आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वेब डेवलपर और ऐप डेवलपर बन सकते हैं. वहीं AI कोर्स करने के बाद स्टूडेंट AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर और डेटा साइंटिस्ट जैसे जॉब रोल होते हैं. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी लगभग 25,000 से 50,000 रुपये प्रति महीने हो सकती है. वहीं डेटा साइंटिस्ट की शुरुआती सैलरी लगभग 35,000 से 70,000 रुपये प्रति महीने होती है.

यह भी पढ़ें: कोडिंग पसंद है या नंबर्स? जानें कौन सी फील्ड दिलाएगी आपको लाखों का पैकेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel