[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance बीटेक सीएस या आईटी, जानें किस ब्रांच की डिमांड रहेगी सबसे ज्यादा

बीटेक सीएस या आईटी, जानें किस ब्रांच की डिमांड रहेगी सबसे ज्यादा

0
बीटेक सीएस या आईटी, जानें किस ब्रांच की डिमांड रहेगी सबसे ज्यादा
BTech CS vs IT: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BTech CS vs IT: आज के डिजिटल दौर में BTech कंप्यूटर साइंस (CS) और BTech इंफॉर्मेशन (IT) इंजीनियरिंग सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद ब्रांच मानी जाती हैं. हर साल लाखों स्टूडेंट्स इन दो ऑप्शन के बीच उलझ जाते हैं कि कौन-सी ब्रांच बेहतर है. दोनों ब्रांच का फोकस, करियर स्कोप और फ्यूचर ग्रोथ थोड़ी अलग है. ऐसे में आइए जानते हैं कि BTech CS vs IT में अंतर क्या है और किस ब्रांच की डिमांड ज्यादा रहेगी.

BTech CS और IT दोनों का फोकस क्या है ?

बीटेक कंप्यूटर साइंस में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर, प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर बनाने की पूरी समझ दी जाती है. इस कोर्स का मेन मोटिव स्टूडेंट्स को ऐसी टेक्निकल स्किल्स देना है, जिनसे वे नई टेक्नोलॉजी बना सकें, प्रॉबलम सॉल्व कर सकें और इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल बनें.

बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर, नेटवर्क और डेटा को सही तरीके से मैनेज करना सिखाया जाता है. इस कोर्स का फोकस इस बात पर होता है कि टेक्नोलॉजी को रियल-वर्ल्ड में कैसे यूज किया जाए, ताकि कंपनियों के आईटी सिस्टम आसानी से काम करें.

BTech CS vs IT: करियर स्कोप

BTech CS करने के बाद स्टूडेंट्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, क्लाउड इंजीनियर, गेम डेवलपर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, AI और ML इंजीनियर जैसे फील्ड्स में जा सकते हैं. वहीं BTech IT के बाद आईटी इंजीनियर, नेटवर्क इंजीनियर, क्लाउड इंजीनियर और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर जैसे कई करियर के ऑप्शन खुल जाते हैं.

2026 में कौन सी ब्रांच डिमांड में रहेगी?

कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (BTech CS vs IT) दोनों ही इंजीनियरिंग ब्रांच की डिमांड भारत में काफी स्ट्रॉन्ग बनी हुई है. आज की इंडस्ट्री AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस और ऑटोमेशन जैसी टेक्नीक की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. यह टेक्नोलॉजी CS और IT दोनों इंजीनियरों के लिए नई पॉसिबिलिटीज लेकर आती है. अगर आप एडवांस्ड टेक और हाई-ग्रोथ सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो CS अच्छा ऑप्शन होगा. वहीं आप प्रैक्टिकल टेक जॉब और क्लाउड एंड आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ देख रहे हैं, तो IT एक शानदार चॉइस है. हालांकि, कई कॉलेजों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, BTech IT ब्रांच कंप्यूटर साइंस से अच्छा प्लेसमेंट देता नजर आया है.

यह भी पढ़ें: BTech CS नहीं, 2026 में यह बन सकती है हाई डिमांड ब्रांच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel