[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech CS या ECE में कौन बेस्ट, इस ब्रांच में मिलती है मोटी सैलरी

BTech CS या ECE में कौन बेस्ट, इस ब्रांच में मिलती है मोटी सैलरी

0
BTech CS या ECE में कौन बेस्ट, इस ब्रांच में मिलती है मोटी सैलरी
BTech CS vs ECE (सांकेतिक फोटो)

BTech CS vs ECE: जब भी कोई छात्र 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने का सोचता है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है- BTech CS (Computer Science) या ECE (Electronics and Communication Engineering) में से कौन-सा बेहतर है? दोनों ही फील्ड्स की अपनी-अपनी अहमियत है, लेकिन कमाई और करियर ग्रोथ की बात करें तो कुछ अंतर साफ दिखाई देते हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कोर्स के बीच फर्क और कौन-सा आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

BTech CS डिजिटल दुनिया की सबसे हॉट डिग्री

अगर आपको कंप्यूटर, कोडिंग और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है तो BTech in Computer Science आपके लिए सही कोर्स है. इस फील्ड में सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एनालिस्ट, AI इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, और वेब डेवलपर जैसी नौकरियां मिलती हैं.

BTech ECE इलेक्ट्रॉनिक्स और इनोवेशन का मेल

अगर आपको सर्किट, मशीन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है तो ECE (Electronics and Communication Engineering) एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस फील्ड में करियर टेलीकॉम, एम्बेडेड सिस्टम, रोबोटिक्स, हार्डवेयर डिजाइन, और डिफेंस सेक्टर में बनाया जा सकता है.

करियर स्कोप

BTech CS या ECE करने के बाद आप Google, Microsoft, Amazon, Infosys, TCS जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर सकते हैं. शुरुआती सैलरी की बात करें तो 6 से 12 लाख सालाना तक पैकेज मिल सकता है, और अनुभव बढ़ने के साथ ये 30 लाख तक पहुंच सकता है.

सच्चाई यह है कि सिर्फ कोर्स से नहीं, बल्कि आपकी स्किल, इंटरेस्ट और अपडेटेड नॉलेज से तय होता है कि आप कितना कमाएंगे. अगर आप मेहनती हैं और नई टेक्नोलॉजी सीखते रहते हैं, तो CS हो या ECE- दोनों में ही लाखों कमाना आसान है. दोनों ही फील्ड्स में करियर का भविष्य उज्जवल है, बस अंतर इतना है कि CS में फास्ट ग्रोथ और ग्लोबल एक्सपोजर ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: डिजिटल दौर का दमदार करियर, IT कंसल्टेंट बनकर करें मोटी कमाई

Previous article Chaibasa News : रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी: प्राचार्य
Next article Garena Free Fire MAX में आज का बड़ा धमाका: फ्री Diamonds, Skins और Bundles पाने का मौका
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel