[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech कंप्यूटर साइंस या AI ब्रांच, जानें किसमें कमाई ज्यादा

BTech कंप्यूटर साइंस या AI ब्रांच, जानें किसमें कमाई ज्यादा

0
BTech कंप्यूटर साइंस या AI ब्रांच, जानें किसमें कमाई ज्यादा
BTech Computer Science vs AI (सांकेतिक फोटो)

BTech Computer Science vs AI: आज के समय में इंजीनियरिंग छात्रों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित ब्रांच कंप्यूटर साइंस (BTech Computer Science CSE) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हैं. दोनों ही ब्रांचों का करियर स्कोप काफी बड़ा है और भविष्य में भी इनकी डिमांड लगातार बढ़ती रहेगी. लेकिन कई छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि BTech कंप्यूटर साइंस बेहतर है या BTech AI और किसमें कमाई ज्यादा होगी.

BTech Computer Science (CSE)

कंप्यूटर साइंस को हमेशा से इंजीनियरिंग की सबसे पॉपुलर और डिमांड वाली ब्रांच माना जाता है. इसमें प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा स्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी विषयों पर फोकस किया जाता है. IT सेक्टर, सॉफ्टवेयर कंपनियां और स्टार्टअप्स में CSE ग्रेजुएट्स की मांग हमेशा रहती है. शुरुआती स्तर पर कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की सैलरी 4 से 7 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक होती है. अनुभव और स्किल्स के साथ यह पैकेज 20 से 30 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

BTech आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

AI आज की सबसे तेजी से बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी है. इस ब्रांच में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, रोबोटिक्स और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. AI प्रोफेशनल्स की डिमांड हेल्थकेयर, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स और रिसर्च फील्ड में बहुत ज्यादा है. शुरुआती स्तर पर AI इंजीनियर को 6 से 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक पैकेज मिल सकता है. अनुभव के साथ यह सैलरी 25 से 40 लाख रुपये तक जा सकती है.

जॉब ऑप्शन की तुलना

टेक्नोलॉजी के फंडामेंटल और व्यापक जॉब ऑप्शन चाहते हैं तो कंप्यूटर साइंस आपके लिए बेहतर है क्योंकि इसमें हर सेक्टर में रोजगार के अवसर मिलते हैं. वहीं, यदि आपकी रुचि नई टेक्नोलॉजी, मशीन लर्निंग और रिसर्च में है तो AI ब्रांच आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी. कमाई की बात करें तो शुरुआती स्तर पर AI ब्रांच में पैकेज ज्यादा मिलता है, लेकिन लंबे समय में दोनों ब्रांचों का स्कोप और सैलरी ग्रोथ लगभग समान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: BSc कंप्यूटर साइंस के बाद मिलेगी ये 5 जॉब, कमाई लाखों में

Previous article ट्रंप ने दिया आदेश गाजा में बमबारी रोके इजरायल, हमास इजरायली बंधकों को छोड़ने के लिए हुआ तैयार
Next article Aaj ka Mausam : झारखंड–बिहार के अलावा यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel